दिल्ली: CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता हुईं कोरोना वायरस का शिकार

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की धर्म पत्नी श्रीमती सुनीता केजरीवाल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. CM केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वयं को क्वारनटीन कर लिया है.

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता केजरीवाल ने खुद को घर में ही होम आइसोलेट पर रखा है. हालाँकि आपको यह भी जान लेना चाहिए कि पिछले साल अरविंद केजरीवाल ने लक्ष्ण सामने आऩे पर हीकोरोना का टेस्ट करवाया था. वैसे तो उस समय CM केजरीवाल की रिपोर्ट निगेटिव थी

आप यह तो जानते ही है देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण कितनी तेजी से फैलता जा रहा है. अब हर दिन दिल्ली कोरोना वायरस संक्रमण के मामलो ने नया नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है.

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलो की वजह से दिल्ली में बेड हो या ऑक्सीजन दोनों चीजो की किल्लत हो गई है. हालाँकि दिल्ली सरकार का दावा है कि सरकार कोरोना मरीजों के लिए तेजी से अस्थाई रूप से संचालित होने वाले अस्पताल बना रही है और बेड्स की संख्या बढ़ाने में जुट गई है.

जिसमे सबसे बड़ा फैसल तो यह था की कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए CM केजरीवाल ने सम्पूर्ण दिल्ली में छह दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया है. 06 दिनों के हिसाब से यह लॉकडाउन 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *