HomeदेशCorona : राहत भरी खबर, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा मरीज...

Corona : राहत भरी खबर, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा मरीज ठीक हुए

Date:

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ जारी जंग में देश को दो मोर्चों पर बड़ी सफलता मिली है. पिछले 24 घंटे में 1074 लोग ठीक हुए है. यह अभी तक की अधिकतम संख्या है. हमारा रिकवरी रेट बढ़कर 27.52% हो गया है. इतना ही नहीं, डबलिंग रेट भी बढ़कर 12 हो गया है. लाकडाउन से पहले 3.4 डबलिंग रेट था. यानी अब 12 दिन में केस डबल हो रहे हैं. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी. 

अग्रवाल ने आगे बताया, “देश में कोरोना मरीजों की संख्या का आंकड़ा 42 हजार के पार पहुंच गया है. देश में कोरोना के कुल मरीज बढ़कर 42533 हो गए हैं. अब तक 11707 मरीज ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटे में 2500 नए केस सामने आए हैं. 29453 मरीजों का इलाज चल रहा है.”  

उन्होंने कहा, “कोरोना संक्रमण को लेकर देश में टेस्टिंग क्षमता लगातार सरकार बना रही है. आज देश में कुल 426 दिन लैब कोरोना संक्रमण के सैंपल टेस्ट करने लगे हैं. इनमें से 315 सरकारी क्षेत्र के हैं जबकि जबकि 111 प्राइवेट क्षेत्र के लैब हैं.” सरकार की ओर चेतावनी देते हुए कहा गया कि संक्रमण के मामले बढ़े तो छूट वापस ली जा सकती है. लोग अपने सामाजिक दायित्वों को समझें और गाइडलाइन का पालन करें.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...