Corona Lockdown / 3 मई के बाद भी इन राज्यों में बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, राज्यों ने दिए संकेत

Date:

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन (Lockdown) का असर अब दिखने भी लगा है और कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमे-धीमे कम पड़ती दिखाई दे रही है। ऐसे में कई राज्यों ने 3 मई के बाद भी लॉकडाउन को बढ़ाने की बात कही है। कोरोना पर बनी दिल्ली सरकार (Delhi Government) की कमिटी ने पहले ही कह दिया है कि अगर कोरोना को पूरी तरह से हराना है तो राजधानी में 16 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने की जरूरत है। दिल्ली की तरह ही अब अन्य राज्यों ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की बात कहना शुरू कर दिया है।

बता दें कोरोना वायरस की रफ्तार पर अब ब्रेक लगता दिखाई देने लगा है। यही कारण है कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल और ओडिशा ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की बात कही है। वहीं छह राज्य ने साफ तौर पर कहा है कि वह केंद्र सरकार के निर्देशों का ही पालन करेंगे। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और हिमाचल प्रदेश शमिल हैं। असम, केरल और बिहार ने इस बारे में अभी अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इन राज्यों ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राज्यों के मंत्रियों से बात करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने पहले ही लॉकडाउन को 7 मई तक बढ़ा रखा है। राज्य सरकार ने साफ किया है कि वह लॉकडाउन को और आगे भी बढ़ा सकती है लेकिन इसका फैसला 5 मई को बैठक के बाद लिया जाएगा। इसी तरह महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में 92 फीसदी कोरोना मरीज मुंबई और पुणे से हैं ऐसे में कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट वाले इलाकों में लॉकडाउन को 18 मई तक के लिए बढ़ा दिया जाना चाहिए।

हॉटस्पॉट इलाकों में जारी रहेगा लॉकडाउन

पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 3 मई के बाद भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार लॉकडाउन राज्यों के उन स्थानों पर बढ़ाया जाएगा जो हॉटस्पॉट इलाके हैं। सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में कोलकाता, उत्तर 24 परगना, हुगली, ईस्ट मिदनापुर और नादिया में प्रतिबंध जारी रहेगा। इसी तरह पंजाब ने भी कहा कि वह पूरे राज्य से लॉकडाउन को पूरी तरह से खत्म नहीं करेगा

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...