Homeदेशभारत के 170 जिले जो अभी है Corona के हॉटस्पॉट, विस्तार से...

भारत के 170 जिले जो अभी है Corona के हॉटस्पॉट, विस्तार से जानें

कोरोना वायरस के संक्रमण के अधिकतर मामलों वाले जिलों में, इसे फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बुधवार को सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं.

Date:

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण के अधिकतर मामलों वाले जिलों में, इसे फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बुधवार को सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं. कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित 170 जिलों को हॉटस्पॉट जिले के रूप में, संक्रमण की मौजूदगी वाले 207 जिलों को संभावित हॉटस्पॉट जिले के रूप में और शेष जिलों को संक्रमण से मुक्त होने के कारण हरित जिले के रूप में चिन्हित किया गया है. 

तमिलनाडु के 22 जिले बने कोरोना हॉटस्पॉट
देश के लिए 123 जिलों को रेड जोन में बांटा गया है. रेड जोन में उन जिलों को शामिल किया गया है जो कोरोना के संक्रमण के सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इनकी संख्या 123 हैं. इसमें सबसे ज्यादा जिले तमिलनाडु के शामिल हैं. आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के 11-11 जिले कोरोना की मार झेल रहे हैं. बिहार, चंडीगढ़,छत्तीसगढ़,ओडिशा और उत्तराखंड में एक-एक जिला; कर्नाटक में तीन; पश्चिम बंगाल,पंजाब और हरियाणा में चार-चार जिले;गुजरात और मध्यप्रदेश में पांच-पांच जिले; जम्मू-कश्मीर और केरल में 6-6 जिले;तेलंगाना में 8 ;दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 9 जिले; महाराष्ट्र,आंध्र प्रदेश और राजस्थान में 11-11 जिले; तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 22 जिले शामिल हैं. 

क्लस्टर सहित कोरोना हॉटस्पॉट जिलों की संख्या 47 है. जिसमें दिल्ली,तेलंगाना, ओडिशा, राजस्थान, मध्यप्रदेश,केरल,लद्दाख,गुजरात,अंडमान निकोबार और छत्तीसगढ़ में एक-एक जिला. हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड के दो-दो जिले. महाराष्ट्र और बिहार के तीन-तीन जिले. यूपी और पंजाब के चार-चार जिले. असम, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के पांच-पांच जिले शामिल हैं. 

एक नजर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों पर: 
आंध्रप्रदेश: 
वाईएसआर, अनंतपुर, पूर्व गोदावरी, चित्तूर, गुंटूर, कृष्णा, कुर्नूल, नेल्लौर, प्रकाशम, विशाखापट्टनम, पश्चिम गोदावरी
बिहार:  सिवान
चंडीगढ़: चंडीगढ़
छत्तीसगढ़: कोरबा
दिल्ली: दक्षिण दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण पूर्व, पश्चिम दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली
गुजरात: अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, भावनगर, राजकोट
हरियाणा: नूंह, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, बांदीपोरा, बारामूला, जम्मू, उधमपुर, कुपवाड़ा
कर्नाटक: बेंग्लुरु शहरी, मैसूर, बेलगावी
केरल: कासरगोड, कन्नूर, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, तिरुवअनंतपुरम, पठानमथिट्टा
मध्य प्रदेश: इंदौर, भोपाल, खरगोन, उज्जैन, होशंगाबाद
महाराष्ट्र: मुंबई, पुणे, ठाणे, नागपुर, सांगली, अहमदनगर, यवतमाल, औरंगाबाद, बुलढाणा, मुंबई उपनगरीय इलाके, नासिक
ओडिशा: खुर्दा
पंजाब: सास नगर, एसबीएस नगर, जालंधर, पठानकोट
राजस्थान: जयपुर, टोंक, जोधपुर, बांसवाड़ा, कोटा, झुंझनू, भीलवाड़ा, जैसलमेर, बीकानेर, झालावाड़, भरतपुर
तमिलनाडु: चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, कोयम्बटूर, इरोड, तिरुनेलवेली, डिंडीगुल, विल्लुपुरम, नामक्कल, थेनी, चेंगलपट्टू, तिरुप्पुर, वेल्लोर, मदुरै, तूतीपोरिन, करूर, विरुधनगर, कन्नियाकुमारी, कुड्डलोर, तिरुवल्लुर, तिरुवरूर, सेलम, नागपट्टिनम.
तेलंगाना: हैदराबाद, निज़ामाबाद, वारंगल शहरी, रंगा रेड्डी, जोगुलंबगडवाल, मेडचल मल्काजगिरी, करीमनगर, निर्मल
उत्तर प्रदेश: आगरा, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, लखनऊ, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली, फिरोजाबाद, मुरादाबाद
उत्तराखंड: देहरादून
पश्चिम बंगाल: कोलकाता, हावड़ा, पुरबा मेदिनीपुर, 24 परगना उत्तर

47 जिले क्लस्टर: 47 जिले क्लस्टर के रूप में चिह्नित किए गए हैं. संक्रमण वाले इलाकों में एक ही स्थान पर संक्रमण के कम से कम 15 मामलों की पुष्टि होने पर उस स्थान को एक ‘क्लस्टर’ माना जाएगा.

1. अंडमान और निकोबार: दक्षिण अंडमान 
2. असम: गोलाघाट, मारीगांव, नलबाड़ी, गोलपारा, धुबरी
3. बिहार: मुंगेर, बेगूसराय, गया
4. छत्तीसगढ़: रायपुर
5. दिल्ली: उत्तर-पश्चिम
6. गुजरात: पाटन 
7. हरियाणा: अंबाला, करनाल
8. हिमाचल प्रदेश: सोलन, ऊना, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा
9. जम्मू एवं कश्मीर: शोपियां, राजौरी
10. झारखंड: रांची, बोकारो
11. कर्नाटक: दक्षिण कन्नड़, बीदर, कलबुर्गी, बगलकोट, धारवाड़
12. केरल: वायनाड  
13. लद्दाख: कारगिल
14. मध्य प्रदेश: मुरैना
15.महाराष्ट्र: कोल्हापुर, अमरावती, पालघर
16. ओडिशा: भद्रक
17. पंजाब: अमृतसर, मानसा, लुधियाना, मोगा  
18. राजस्थान: उदयपुर
19. तेलंगाना: नलगोंडा
20. उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर, सीतापुर, बस्ती, बागपत
21. उत्तराखंड: नैनीताल, उधम सिंह नगर 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related