HomeदेशCM Yogi कल फिर जाएंगे अयोध्या, काशी-मथुरा-प्रयागराज में भी अखंड रामायण के...

CM Yogi कल फिर जाएंगे अयोध्या, काशी-मथुरा-प्रयागराज में भी अखंड रामायण के साथ होगी दीपावली!

Date:

अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Temple) की भूमि पूजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं.शुभ काम के लिए प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी एलर्ट है.जिसका जायजा लेने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल फिर अयोध्या प्रवास पर होंगे. राम की नगरी में योगी दोपहर तक पहुंचेगे और 5 अगस्त के कार्यक्रम की एक-एक कर पूरी तैयारी का अवलोकन करेंगे.

इससे पहले ही राम की नगरी में भूमि पूजन उत्सव शुरू हो गया है. देश में धार्मिक महत्व वाले अन्य तीर्थ स्थलों में भी इस अवसर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे.सीएम योगी की अपील पर तीर्थ नगरी मथुरा काशी चित्रकूट प्रयागराज नैमिषारण्य और गोरखपुर में भी 4 और 5 को अखंड रामायण का पाठ और दीपावली मनाई जाएगी. 

कैसे होगा शिलापूजन – 
आपको बता दें कि श्रीराम मंदिर की नींव में चांदी का कछुआ रखा जाएगा. चांदी के कछुए के ऊपर शेषनाग को रखा जाएगा. मान्यता है कि शेषनाग पाताल लोक के मालिक हैं. भूमि पूजन मे काशी विश्वनाथ से लाए गए बेल पत्र को अर्पित किया जाएगा. काशी विद्वत परिषद के 3 विद्वान अपने साथ बेल पत्र लेकर अयोध्या आएंगे.

भूमि पूजन के लिए विशेष मंच बनाया जाएगा. इस मंच पर प्रधानमंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी की श्रीराम भक्ति किसी से छिपी नहीं हैं. मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का प्रधानमंत्री पद की मर्यादा रहते हुए वंदन और अभिनंदन भी आपने देखा है. 5 अगस्त को मंदिर वाली दीवाली के लिए भव्य तैयारियां चल रही हैं, जिसे लेकर अयोध्या के जयसिंहपुर गांव में डेढ़ लाख ये बनाए जा रहे हैं. गांव वाले खुश हैं कि इन दीयों को रामजन्मभूमि में प्रज्जवलित किया जाएगा.

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को अयोध्या गए थे. रामलला के दर्शन के दौरान वो मंदिर की कार्यशाला गए, शिलाओं को करीब से देखा और अन्य प्रमुख कार्यों का जायजा लेने  के बाद संत और महंतों के बीच पहुंचे योगी ने आयोजन को करोड़ो देशवासियों की आस्था का विषय बताया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पल-पल के कार्यक्रम की जानकारी-
– अयोध्या में 5 अगस्त को पीएम मोदी 2 घंटे 30 मिनट तक रहेंगे
– सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर पीएम मोदी अयोध्या पहुचेंगे
– दोपहर 12 बजकर 40 मिनट 8 सेकेंड पर राम जन्मभूमि पर राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे
– दोपहर 12 बजकर 40 मिनट 40 सेकेंड तक का शुभ मुहूर्त है
– प्रधानमंत्री दोपहर 2:10 बजे वापिस दिल्ली  रवाना होंगे

हर हिंदुस्तानी को 5 अगस्त, 2020 का बेसब्री से इंतजार है, ये वो तिथि और घड़ी होगी जिसका राम भक्त करीब 500 साल से इंतजार कर रहे हैं.अयोध्या में प्रसाद के लिए विशेष लड्डू बनाए जा रहे हैं. 1 लाख 11 हजार देसी घी के लड्डू तैयार किए जा रहे हैं. इन्हें स्टील के 11 हजार डिब्बों में लड्डू के प्रसाद को पैक किया जाएगा. भगवान श्रीराम को लड्डओं का ये भोग लगाया जाएगा, फिर श्रीराम मंदिर भूमि पूजन का प्रसाद पूरे देश में बांटा जाएगा.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related