HomeदेशCM केजरीवाल की बेटी ऑनलाइन बेच रही थी सोफा, 34 हजार रुपए...

CM केजरीवाल की बेटी ऑनलाइन बेच रही थी सोफा, 34 हजार रुपए की ठगी का हो गई शिकार

Date:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता से एक व्यक्ति ने 34,000 रुपए की ठगी की है। दरअसल हर्षिता अपने घर के एक पुराने सोफे को ऑनलाइन बेच रही थी और शख्स ने खुद को खरीदार बताकर उसके साथ ठगी की। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में रविवार को पुलिस को सूचना मिलने के बाद भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत उत्तरी जिले के सिविल लाइंस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री की बेटी ने एक सोफा की ब्रिक्री के लिए सूचनाएं ई-कॉमर्स मंच पर दी थी।

व्यक्ति ने खरीदारी में रुचि दिखाते हुए उनसे संपर्क किया। अकाउंट सही होने के नाम पर उसने हर्षिता के खाते में छोटी रकम स्थानांतरित की। इसके बाद व्यक्ति ने उनको एक QR कोड भेजा और उनसे स्कैन करने को कहा ताकि तय रकम उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाए। लेकिन, ऐसा करने पर हर्षिता के खाते से 20,000 रुपए कट गए। इसके बाद जब हर्षिता ने व्यक्ति से इसकी शिकायत की तो उसने कहा कि गलती से ऐसा हुआ। फिर से ऐसी ही प्रक्रिया करने पर हर्षिता के खाते से 14,000 रुपए और कट गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर हमने IPC की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। जांच शुरू की गई है और हम आरोपी का पता लगा रहे हैं।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...