HomeदेशCBSE Board Exam : CBSE की डेटशीट का हुआ एलान, 10वीं और...

CBSE Board Exam : CBSE की डेटशीट का हुआ एलान, 10वीं और 12वीं क्लास के पेपर इस दिन होंगे

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दी है. 12वीं की परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी. इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक जुलाई से 15 जुलाई तक सीबीएसई 10वीं की परीक्षा होगी. किस क्लास के लिए किस विषय की परीक्षा किस तारीख में और किस समय में आयोजित की जाएगी, इसकी पूरी जानकारी आप डेटशीट में देख सकते हैं.

Date:

नई दिल्ली. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam) की डेटशीट (CBSE Date Sheet) से जुड़ी अहम जानकारी का मानव संसाधन विकास मंत्री (Human Resource Development) रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने खुलासा कर दिया है.

इसके तहत सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बची हुई परीक्षाओं के लिए नई डेट शीट की घोषणा कर दी गई है. शिक्षा मंत्री निशंक के इस ऐलान के साथ ही अब ये तय हो गया कि बचे हुए 29 विषयों में से कौन से पेपर किस दिन आयोजित किया जाएगा.

सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी. आइए, आपको बताते हैं कि कौन सा पेपर किस दिन होगा.

देखें नई डेटशीट

दसवीं के पेपर (सिर्फ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में होंगे)
1. हिंदी कोर्स ए : 10 जुलाई, 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 002
2. हिंदी कोर्स बी : 10 जुलाई, 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 085
3. इंग्लिश कम्युनिकेशन : 15 जुलाई, 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 101
4. इंग्लिश लेंग्वेज एंड लिटरेचर : 15 जुलाई, 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 184
5. साइंस : 2 जुलाई, 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 086
साइंस विदआउट प्रैक्टिकल, सब्जेक्ट को–090
6. सोशल साइंस : 1 जुलाई से 10:30  से 01:30 विषय कोड -87

12वीं के पेपर (देशभर में)
1. बिजनेस स्टडीज : 09 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 054
2. ज्यॉग्राफी : 11 जुलाई, 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 029
3. हिंदी, इलेक्टिव : 2 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 002
4. हिंदी कोर : 2 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 302
5. होम साइंस : 01 जुलाई सुबह 10:30 से 01:30 बजे, कोड- 064
6. सोशियोलॉजी : 13 जुलाई, 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 039
7. कंप्यूटर साइंस, ओल्ड : 07 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 283
8. कंप्यूटर साइंस, न्यू : 07 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 083
9. इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिस, ओल्ड : 07 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 265
10. इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिस, न्यू : 07 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 065
11. इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी : 07 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 802
12. बायो टेक्नोलॉजी : 10 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 045

12वीं के पेपर (उत्तर-पूर्वी दिल्ली में)
1. इंग्लिश इलेक्टिव-एन : 8 जुलाई 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 001
2. इंग्लिश इलेक्टिव-सी : 8 जुलाई सब्जेक्ट कोड 101
3. इंग्लिश कोर : 8 जुलाई, 3 जुलाई, 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 301
4. मैथमैटिक्स : 15 जुलाई, 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 041
5. इकोनॉमिक्स : 5 जुलाई, 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 030
6. बायोलॉजी : 15 जुलाई, 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 044
7. पॉलिटिकल साइंस : 4 जुलाई, 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 028
8. हिस्ट्री : 15 जुलाई, 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड .027
9. फिजिक्स : 3 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 042
10. अकाउंटेंसी : 4 जुलाई 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 055
11. केमिस्ट्री : 6 जुलाई, 10:30 से 1:30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 043

दसवीं की परीक्षाएं सिर्फ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में
सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) दसवीं की परीक्षाएं देशभर में आयोजित न कराकर सिर्फ उत्तर-पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) में आयोजित कराएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के चलते इन क्षेत्रों में परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकी थीं. ऐसे में उत्तर-पूर्वी दिल्ली को छोड़कर देश के बाकी स्टूडेंट्स को सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं नहीं देनी हैं. हालांकि 12वीं की परीक्षाएं देशभर में आयोजित होंगी.

अगस्त में रिजल्ट आने की संभावना
सीबीएसई के हो चुके पेपर की कॉपियों के मूल्यांकन का काम शुरू हो चुका है. बोर्ड के अनुसार बाकी बचे हुए पेपर की कॉपियों के मूल्यांकन का काम भी तेजी से पूरा कर लिया जाएगा. ऐसे में जबकि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं 15 जुलाई तक खत्म कर ली जाएंगी तो माना जा रहा है कि अगस्त के मध्य तक इन परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सीबीएसई पेपर खत्म होने के एक महीने के अंदर ही नतीजों का ऐलान करता रहा है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related