Homeदेशकोरोना : Jio के बाद अब BSNL का तोहफा!

कोरोना : Jio के बाद अब BSNL का तोहफा!

Coronavirus: सरकारी टेलीकॉम कंपनियों ने लॉकडाउन के दौरान सभी प्रीपेड मोबाइल फोन की वैलिडिटी बढ़ाने का फैसला लिया है. बीएसएनएल और एमटीएनएल ने सभी प्रीपेड मोबाइल फोन की वैलिडिटी 20 अप्रैल तक बढ़ा दी है.

Date:

नई दिल्ली. सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीफोन नगर लिमिटेड (MTNL) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच लॉकडाउन को देखते हुए ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है.

यह भी पढ़े : Work From Home Plan: Reliance Jio के इस प्लान में हर दिन मिलेगा 2GB डेटा

सरकारी टेलीकॉम कंपनियों ने लॉकडाउन के दौरान सभी प्रीपेड मोबाइल फोन की वैलिडिटी बढ़ाने का फैसला लिया है. बीएसएनएल और एमटीएनएल ने सभी प्रीपेड मोबाइल फोन की वैलिडिटी 20 अप्रैल तक बढ़ा दी है.

साथ ही सभी प्रीपेड मोबाइल पर 10 रुपये की अतिरिक्त टॉकटाइम मिलेगी. जीरो बैलेंस वाले को इसका लाब मिलेगा. बता दें कि 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों को निर्बाध सेवा मिल सके इसके लिए दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों से प्रीपेड ग्राहकों की वैधता अवधि बढ़ाने के लिए कहा है.

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर बताया, BSNL ने आज एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला किया है उनके  प्रीपेड सिम को 20 अप्रैल तक वैध कर दिया है, ऑउटगोइंग कॉल को रु.10 का एक्टेशन दे दिया गया है ताकि गरीब मज़दूर को बात करने में कोई दिक्कत न हो. 

यह भी पढ़े : Work From Home Plan: Reliance Jio के इस प्लान में हर दिन मिलेगा 2GB डेटा

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक बयान में कहा कि यह प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए मुफ्त वैधता विस्तार की पेशकश करेगा, जो लॉकडाउन अवधि के दौरान अपनी वैधता समाप्त होने के बाद रिचार्ज करने में असमर्थ थे और जीरो बैलेंस के दौरान 10 रुपये मूल्य का मुफ्त टॉकटाइम भी दिया जाएगा.

ट्राई ने की थी मांग
ट्राई ने रविवार को सभी कंपनियों से कहा, सार्वजनिक बंद के दौरान प्रीपेड ग्राहकों को निर्बाध सेवाएं मिल सकें इसके लिए आपको उनकी वैधता बढ़ाने समेत अन्य आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है. ट्राई का यह निर्देश 21 दिन की राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान लोगों को रिचार्ज कूपन और अन्य भुगतान विकल्पों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के क्रम में आया है. ट्राई ने कहा, दूरसंचार सेवाओं को अनिवार्य सेवाओं के दायरे में रखा गया है और उसे इस बंद से छूट दी गयी है.

यह भी पढ़े : Work From Home Plan: Reliance Jio के इस प्लान में हर दिन मिलेगा 2GB डेटा

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...

सिवनी पुलिस का ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए लोगों को किया साइबर सुरक्षित

सिवनी: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, साइबर अपराधों...