Homeदेशजम्मू-कश्मीर के पुंछ में बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर दी...

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान

Date:

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक शिविर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 168 वीं बटालियन में तैनात कांस्टेबल पी के दास मेंढर इलाके में उचाद कैंप में तब ड्यूटी पर थे जब उन्होंने अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली।

दास को उपजिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें ऊधमपुर के सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि उनके इस तरह का कदम उठाने के कारण पता नहीं चल पाया है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related