HomeदेशBrihaspati Ast 2022 Date: 53 दिन तक नहीं बजेगी शहनाई, देवगुरु बृहस्पति...

Brihaspati Ast 2022 Date: 53 दिन तक नहीं बजेगी शहनाई, देवगुरु बृहस्पति हो गए अस्त

Brihaspati Ast 2022 Date: Shehnai will not ring for 53 days, Devguru Jupiter has set

Date:

भोपाल। कोरोना वायरस संक्रमण के कम होते मामलों के बीच सरकार ने भले ही पूरी क्षमता के साथ बिना कोई रोक टोक के शादी/विवाह के आयोजन की अनुमति दे दी हो, लेकिन अब एक बार फिर 53 दिन तक शादी/विवाह पर रोक लग गयी है, अब शहनाई नहीं बजायी जाएगी।

Brihaspati Ast 2022 Date (बृहस्पति हो अस्त 2022 )

53 दिनों तक शहनाई नहीं बजने की वजह देवगुरु बृहस्पति का अस्त होना है, देवगुरु ब्रहस्पति के अस्त होने के साथ ही होलाष्टक और सूर्य के मीन राशि में आने से मीन का मलमास लगने के कारण होगा, जिसकी वजह से 23 फरवरी 2022 से 16 अप्रैल 2022 तक 53 दिनों तक कोई शादी/विवाह किसी भी प्रकार की शादी के लिए शहनाई नहीं बजेगी।

23 फरवरी 2022 से 20 मार्च 2022 तक बृहस्पति अस्त (Brihaspati Ast) रहेंगेे। साथ ही 8 दिवसीय होलाष्टक 10 मार्च 2022 से और मीन का मलमास लगने से 14 मार्च 2022 से 14 अप्रैल 2022 तक विवाह नहीं होंगे। इस कारण विवाह के दूसरे सत्र का पहला मुहूर्त 17 अप्रैल 2022 को होगा। अप्रैल में छह मुहूर्त, मई में 13, जून में 10 और जुलाई में चार मुहूर्त होंगे। इसके बाद 10 जुलाई 2022 से चातुर्मास शुरू होगा तो फिर मांगलिक कार्यों पर चार माह के लिए पुन: विराम लग जाएगा

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related