HomeदेशRinku Sharma के परिवार की मदद के लिए BJP नेता Kapil Mishra...

Rinku Sharma के परिवार की मदद के लिए BJP नेता Kapil Mishra और Vaishali Poddar ने चलाया अभियान, करेंगे 1 करोड़ की मदद

Date:

दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में हुई भाजपा (BJP) कार्यकर्ता रिंकू शर्मा (Rinku Sharma) की हत्या मामले में दिल्ली सरकार हो या विपक्ष सभी पार्टियां चुप्पी साधे हुए है। इसी बीच भाजपा (BJP) नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) और वैशाली पोद्दार (Vaishali Poddar) मृतक के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। भापजा नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) और वैशाली पोद्दार (Vaishali Poddar) ने सोशल मीडिया पर मुहिम चलाकर 24 घंटे में करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा इकट्ठा किए हैं। आने वाली 15 फरवरी तक परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद देने का लक्ष्य कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) और वैशाली पोद्दार (Vaishali Poddar) ने बनाया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) और वैशाली पोद्दार (Vaishali Poddar) ने कहा कि जिस तरह राजधानी दिल्ली में से रिंकू शर्मा की बर्बरता पूर्वक हत्या की गई है उसके बाद से ही देश में गुस्से का माहौल है। रिंकू अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके छोटे भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। रिंकू के पिता के पास नौकरी नहीं है। लेकिन इसके बावजूद रिंकू शर्मा राम मंदिर के लिए चंदा देने वालों में सबसे आगे थे।

रिंकू अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए चंदा उघा रहे थे। अब उन्हीं की प्रेरणा से देश के हिंदुओं ने आगे बढ़कर रिंकू के परिवार की मदद के लिए पैसा जुटानें का कार्य शुरू कर दिया है। कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) और वैशाली पोद्दार (Vaishali Poddar) सोमवार 15 फरवरी को रिंकू के घर जाकर उनके परिवार से मिलेंगे।

उन्होंने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे इस सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत की थी। इस मुहिम का कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) और वैशाली पोद्दार (Vaishali Poddar) को देश-विदेश से भरपूर समर्थन मिला है। और मात्र 24 घंटों में 50 लाख रुपये इकट्ठा हो गए। कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) और वैशाली पोद्दार (Vaishali Poddar) सोमवार को रिंकू के घर जाएंगे और अभियान से इकट्ठा की गई धनराशि को उन्हें सौपेंगे।

वहीं भापजा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली सरकार मदद तो छोड़िए , संवेदना के दो शब्द नहीं बोल पाई है अब तक। लेकिन हमने संकल्प लिया है कि परिवार को ना अकेला पड़ने देंगे, ना कमजोर होने देंगे। भाजपा राम भगत के परिवार को पूरी मदद देगी।

आप भी रिंकू शर्मा के परिवार की मदद करना चाहते होतो इस लिंक पर क्लिक करके मदद का प्रयास करें

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related