HomeदेशBJP नेता Dilip Ghosh ने दी चुनौती, बोले- 'बदला भी लेंगे और...

BJP नेता Dilip Ghosh ने दी चुनौती, बोले- ‘बदला भी लेंगे और बदलाव भी लाएंगे’

Date:

कोलकाताः वर्ष 2011 तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने एक बहुत ही परिपक्व नारा दिया था-‘बदला नहीं, बदलाव चाहिए’ और बंगाल की जनता ने उनके नारे पर भरोसा करते हुए 34 वर्षों के वामपंथी शासन का अंत कर दिया था। परंतु, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की फोटो वाले एक पोस्ट जिस पर नारे लिखा है- ‘बदलाउ होबे, बदलउ होबे’( बदला भी होगा, बदलाव भी होगा) इस पर भाजपा के भीतर ही विरोध शुरू हो गया है। दिलीप घोष का कहना है कि जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता हत्या कर रहे हैं उसमें अगर हम बदला नहीं लेते हैं, तो लोग हमें कायर कहेंगे।

दिलीप ने सोशल मीडिया पर गुरुवार रात पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन में एक राजनीतिक संघर्ष में भाजपा कार्यकर्ता की मौत के लिए तृणमूल को दोषी ठहराते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। उसी समय उन्होंने डिजिटल पोस्टर में लिखा,बदला भी होगा और बदलाव भी होगा। उन्होंने बाद में तर्क दिया कि मैं तृणमूल के असामाजिक तत्वों से बदला लूंगा। हम उन सभी सरकारी अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक बदला लेंगे जो हमारे कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। 

भाजपा में कई नेताओं का मानना है कि दिलीप की इस नारे से मौजूदा स्थिति में पार्टी को नुकसान होगा। स्वपन दासगुप्ता, मुकुल रॉय, राहुल सिन्हा जैसे नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस मुद्दे पर दिलीप से समहत नहीं हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि भाजपा का एक ही रास्ता शांति और विकास है। भाजपा इस तरह से आगे नहीं बढ़ेगी। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना है।

मुकुल रॉय ने कहा कि दिलीप घोष ने जो नारा लिखा है, उसे जाने बिना मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हालांकि, मैं कह सकता हूं कि हिंसा भाजपा का तरीका नहीं है। भाजपा राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि तृणमूल हिंसा लगातर चला रही है। लोग उग्र हैं। इसलिए, भाजपा 2021 में बंगाल की सत्ता में आएगी। लेकिन पार्टी कभी भी कानून और व्यवस्था को अपने हाथ में नहीं लेगी। वहीं माकपा से लेकर कांग्रेस तक ने दिलीप के पोस्ट और नारे पर सवाल उठाया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related