Homeदेशबिहार का पहला जीवनदायी Oxygen Park बन रहा गोपालगंज जिले में, यहाँ...

बिहार का पहला जीवनदायी Oxygen Park बन रहा गोपालगंज जिले में, यहाँ पर्यटकों को मिलेगा भरपूर ऑक्सीजन; जानिए इस ऑक्सीजन पार्क की खासियत

Bihar's first life-giving oxygen park is being built in Gopalganj district, tourists will get plenty of oxygen here; Know the specialty of this oxygen park

Date:

इस समय बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और कई पर्यटन क्षेत्रों में हरियाली नजर आने लगी है। लोग इस प्रकृति का आनंद लेने के लिए अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पहुंचते हैं।

हरियाली हर किसी को पसंद है और अगर फिर जंगल की बात करें तो यहां पर शुद्ध हवा और हरियाली का आनंद कुछ अलग ही हो जाता है।

बिहार के गोपालगंज में राज्य का पहला ऑक्सीजन पार्क बनने जा रहा है, जहां घूमने आने वाले लोगों को जंगल में हरे भरे पेड़ों का आनंद मिलेगा।

इस जगह बन रहा पहला ऑक्सीजन पार्क

दरअसल गोपालगंज जिले के ऐतिहासिक थावे के जंगल में वन विभाग की ओर से अमृत महोत्सव के मौके पर ऑक्सीजन पार्क की शुरुआत की गई है। बता दें कि थावे दुर्गा मंदिर पहले से ही श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

चारों ओर जंगल हरे भरे पेड़ों से घिरा हुआ है। वहीं इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। वहीं माता के दर्शन करने के लिए देश भर के पर्यटक यहां पर आते हैं। ऐसे में अब इसी जंगल में बिहार का पहला ऑक्सीजन पार्क बनाया जा रहा है जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बांस की खास किस्म के पौधे लगाएंगे

दरअसल नगर वन योजना के तहत वन विभाग की ओर से बनाए जा रहे ऑक्सीजन पार्क से पर्यटकों को भरपूर ऑक्सीजन मिलेगा। मुख्य वन संरक्षक एके द्विवेदी ने कहा कि नगर वन में कई तरह के पार्क बनाए जाएंगे ।इसमें एक ऑक्सीजन पार्क मुख्य रूप से बनाया जा रहा है।

इसका मूल उद्देश्य पर्यटक यहां आए तो अधिक से अधिक ऑक्सीजन प्राप्त कर सकेंगे। उनका कहना है कि यह पार्क कोई साधारण तरीके का नहीं है, बल्कि तमिलनाडु के साले में स्थित पेरियार विश्वविद्यालय की तर्ज पर बांस की खास किस्म के पौधे लगाए जाने की भी तैयारी कर रहे हैं।

6 किलोमीटर दूर थावे में 12.63 सेक्टर 76 में फैले जंगल में देश भर के पर्यटक आते रहते हैं अब उन्हें इस ऑक्सीजन पार्क से भरपूर ऑक्सीजन मिलेगा।

तितलियों के लिए बनेगा बटरफ्लाई पार्क

वहीं इस आंख रीजन पार्क को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी राम सुंदर एवं ने कहा कि ऑक्सीजन पार्क में भीमा प्रजाति के बांस के पौधे लगाए जाएंगे। जब यह पौधे बड़े होंगे तो लोगों को ऑक्सीजन देंगे।

इस बांस के पौधे में खासियत यह है कि अन्य पेड़ों के मुकाबले यह 35 फ़ीसदी अधिक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ऐसे में यहां पर आने वाले लोगों को अधिक मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगा।

यह पौधे ज्यादा समय तक स्वास्थ्य भी रहते हैं और इससे वातावरण भी शुद्ध होगा। इसके अलावा बटरफ्लाई पार्क बनेगा तो तितलियों के लिए खास पार्क माना जाएगा। तितलियां क्लाइमेट के बारे में इंडिकेट करेंगी और पर्यटकों को लुभायेंगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related