Homeदेशबंगाल की राजनीति: दीवार पर धमकी- TMC के खिलाफ वोट दिया तो...

बंगाल की राजनीति: दीवार पर धमकी- TMC के खिलाफ वोट दिया तो बहेगी खून की नदी

Date:

नईदिल्ली : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha election) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच सियासी खींचतान जारी है. राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच बंगाल (BENGAL) के नदिया जिले में रविवार सुबह वॉल राइटिंग वॉर देखने को मिला, जिसमें लोगों को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि अगर बीजेपी (BJP) को वोट दिया तो हत्या कर दी जाएगी. नदिया जिले में दीवार पर बीजेपी (BJP) को वोट देने वालों को धमकी दी गई है. इस तरह की वॉल राइटिंग नदिया के शांतिपुर इलाके में देखने को मिली है. इस इलाके से बीजेपी (BJP) के जगन्नाथ सरकार सांसद हैं और अरिन्दम भट्टाचार्य टीएमसी (TMC MLA) से विधायक हैं.

क्या दी धमकी

दीवारों पर इस तरह धमकी भरे संदेश लिखने के पीछे शरारती तत्व मनोज सरकार का हाथ बताया जा रहा है. दीवार पर बांग्ला में लिखा है, ‘अगर टीएमसी (TMC) के खिलाफ एक भी वोट पड़ा तो हम खून की नदियां बहा देंगे. अगर बीजेपी (BJP) को एक भी वोट दिया तो आपको उसके नतीजे भुगतने होंगे.’

दीवार पर लिखा इस तरह का संदेश तब सामने आया है जब बीजेपी बंगाल (BJP IN BENGAL) में टीएमसी (TMC) पर हिंसा का सहारा लेने का लगातार आरोप लगा रही है. फिलहाल, नदिया की घटना से पहले शनिवार रात उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में असामाजिक तत्वों ने बीजेपी के दफ्तर में आग लगा दी. इससे तनाव की स्थिति देखने को मिली. बीजेपी ने इसके लिए टीएमसी को जिम्मेदार बताया है.

आगजनी की यह वारदात बैकतपुर से टीएमसी के विधायक शीलभद्र दत्त के बीजेपी में शामिल होने के कुछ ही समय बाद देखने को मिली. शीलभद्र ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा था. उधर शीलभद्र मिदनापुर में बीजेपी में शामिल हुए, इधर बैरकपुर के वार्ड नंबर 20 में गवर्नमेंट स्कूल के करीब स्थित कार्यालय में आग लग गई.  

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...