Homeटेक्नोलॉजीPaytm यूजर के लिए बुरी खबर , अब पैसे Add करना पड़ेगा...

Paytm यूजर के लिए बुरी खबर , अब पैसे Add करना पड़ेगा महंगा

Date:

नई दिल्ली. आज कल डेली उपयोग और बहुत से लोग डेली पेमेंट , ग्रोसरी खरीदने, पानी और बिजली का बिल भरने, गैस सिलिंडर बुक करने, मोबाइल और डीटीएच का रिचार्ज करने या ऑनलाइन ऑर्डर के लिए पेटीएम वॉलेट (Paytm Wallet) का यूज करते हैं. लेकिन अब वॉलेट में पैसे add करना थोडा महंगा हो रहा है |

बहुत ज्यादा advertisement की वजह से देशभर में पेटीएम सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट ऑप्शन के रूप में उभरा है. इस वजह से लोग क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से पेटीएम वॉलेट में मनी लोड करके छोटी-बड़ी ट्रांजैक्शन धड़ल्ले से कर रहे हैं. अगर आप भी सामान्य लेन-देन के लिए पेटीएम यूज करते हैं तो आपके लिए ये बुरी खबर है. पेटीएम का यूज करना फिर महंगा हो गया है.

यह भी पढ़े : MP Online :फॉर्म में गलती बताने के भी लग रहे पैसे, एक गलती के 90

अभी 2.07 से 4.07 फीसदी तक एक्सट्रा चार्ज

paytmbank.com/ratesCharges पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अब अगर कोई यूजर पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से मनी ऐड करता है तो उसे 2.5 फीसदी का एक्सट्रा चार्ज देना होगा. पेटीएम की वेबसाइट के मुताबिक, ये नियम 15 जनवरी 2021 से लागू हो चुका है. अमेरिकन एक्सप्रेस के क्रेडिट कार्ड से मनी ऐड करने पर 3 फीसदी का एक्सट्रा चार्ज देना होगा. दिलचस्प बात है कि कई यूजर्स की शिकायत है कि पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से मनी ऐड करने पर उन्हें 2.07 फीसदी का चार्ज लग रहा है. वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें 4.07 फीसदी का चार्ज लग रहा है.

15 अक्टूबर से था 2% का एक्सट्रा चार्ज

इससे पहले 15 अक्टूबर 2020 से कोई व्यक्ति पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से मनी ऐड करता था तो उसे 2 फीसदी का अतिरिक्त चार्ज देना होता था. उदाहरण के लिए अगर आप क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में 100 रुपये ऐड करते थे तो आपके क्रेडिट कार्ड से 102 रुपये का पेमेंट करना होता था.

मर्चेंट पेमेंट पर नही होगा एक्सट्रा चार्ज

हालांकि, किसी भी मर्चेंट साइट पर पेटीएम से पेमेंट करने पर कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा. पेटीएम से पेटीएम वॉलेट में ट्रांसफर करने पर भी कोई चार्ज नहीं देना होगा. वहीं, डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग से पेटीएम वॉलेट में मनी ऐड करने पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा.

यह भी पढ़े :ये हैं Jio के टाॅप 5 सस्ते प्लान, जिनमें मिलेगा डेली 1.5GB डाटा, देखें पूरी लिस्ट

1 जनवरी 2020 को भी कंपनी ने किया था नियमों में बदलाव

इससे पहले 1 जनवरी 2020 को भी नियमों में बदलाव किया गया था. महीने में क्रेडिट कार्ड से 10 हजार रुपये से ज्यादा मनी ऐड करने पर कंपनी ने 2 फीसदी का चार्ज लेना शुरू कर दिया था.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related