HomeदेशAuraiya Accident : CM योगी का मृतकों के परिजनों को मुआवजे का...

Auraiya Accident : CM योगी का मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान, दो SHO को किया निलंबित

Date:

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) में हुए भीषण सड़क हादसे ने 24 मजदूरों की जिंदगी छीन ली और 15 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दुर्घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही प्रत्येक मृतकों और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मुआवजे का ऐलान
सीएम योगी ने औरैया हादसे का शिकार हुए मृतक मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा घायलों को भी 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही औरैया हादसे में लापरवाही बरतने वाले फतेहपुर सीकरी आगरा के एसएचओ और कोसी कल्याण मथुरा के एसएचओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है

हादसे पर जताया दुख
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘जनपद औरैया में सड़क दुर्घटना में प्रवासी कामगारों/ श्रमिकों की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुःखद है, मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने, घायलों का समुचित उपचार कराने व दुर्घटना की त्वरित जांच करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

डिप्टी सीएम ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने बताया कि मुख्यमंत्री ने औरैया के मृतकों को 2-2 लाख रुपए और घायलों के परिजनों को 50-50 हज़ार रुपये उपलब्ध कराने की सिफारिश की है। डिप्टी सीएम ने कहा, ‘हादसा दुखद है, मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और बॉर्डर के दोनों SHO को निलंबित किया है। मथुरा, आगरा जहां से वो होकर आए थे वहां के SSP, ASP और आगरा के AD जोन से स्पष्टीकरण मांगा है।’

PM मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना बेहद ही दुखद है। सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

कैसे हुआ हादसा?
गौरतलब है कि औरैया जिले में शनिवार सुबह ट्रक और डीसीएम मेटाडोर की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 36 अन्य मजदूर घायल हो गए। इनमें से 14 गंभीर रूप से घायल मजदूरों को सैफेई इटावा के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इन दोनों वाहनों में ज्यादातर मजदूर पश्चिम बंगाल और झारखंड के थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related