Homeदेशपंजाब के इस जिले में अकाली और कांग्रेसी भिड़े, Candidate गंभीर घायल

पंजाब के इस जिले में अकाली और कांग्रेसी भिड़े, Candidate गंभीर घायल

Date:

श्री मुक्तसर साहिब(रिनी): स्थानीय कोटकपूरा रोड बाईपास पर हुई लड़ाई में कांग्रेस के वार्ड नंबर 4 से उम्मीदवार यादविंदर सिंह पूर्व सीनियर मीत प्रधान नगर कौंसिल श्री मुक्तसर साहिब गंभीर रूप से घायल हो गए। यादविंदर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि अपनी हार से बोखलाए वार्ड नंबर 4 के अकाली उम्मीदवार के समर्थकों द्वारा उन पर हमला किया गया है। उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भी विपक्षी दल का साथ दे रही है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक करन कौर बराड़ ने अस्पताल पहुंचकर कहा कि पुलिस नाकाम हो गई है, जबकि विपक्ष गुंडागर्दी पर उतर आया है। हमले दौरान यादविंदर के सिर पर गंभीर चोट लगी है जबकि उनका एक अन्य साथी भी घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में एक इनोवा कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गौरतलब है कि सत्ताधारी पक्ष द्वारा सुरक्षा प्रबंध पर प्रश्न निशान लगाए जा रहे हैं। एक अन्य घटना में वार्ड नंबर 8 से अकाली उम्मीदवार टेक चंद बत्रा पर मामला दर्ज किया गया है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related