Homeदेशआखिर कौन है रिहाना जो आई किसानों के समर्थन में, Google में...

आखिर कौन है रिहाना जो आई किसानों के समर्थन में, Google में सर्च कर रहे लोग

Date:

किसान आंदोलन पर एक ट्वीट के बाद पॉप स्टार रिहाना चर्चा में हैं, उनके एक ट्वीट के बाद इंटरनेशनल सेलेब्रिटी लगातार किसान आंदोलन को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। लगातार बड़े सेलेब्स किसानों के समर्थन में अपनी आवाज उठा रहे हैं। रिहाना लगातार इंटरनेट पर सर्च में बनी हुईं हैं लोग इंटरनेट पर तलाश रहे हैं कि आखिरकार रिहाना है कौन। आईए जानते हैं आखिर कौन है किसान आंदोलन पर सवाल उठाने वालीं रिहाना कौन है।

पॉप स्टार रिहाना के लिए इंडिया में भी फैंस की कमी नही
रिहाना का पूरा नाम रोबीन रिहाना फेंटी है। वह एक बारबेडियन पॉप स्टार, मॉडल और बिजनेसवूमेन हैं। 2005 में रिहाना ने अपना पहला स्टूडियो एल्बम म्यूजिक ऑफ द सन रिलीज किया जो बिलबोर्ड 200 के चार्ट के टॉप टेन में पहुंचा था। इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना के इंडिया में भी फैंस की कमी नहीं है। 2019 में फोब्र्स ने रिहाना को सबसे धनी म्यूजिशियन बताया था। ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में रिहाना 100 मिलियन फॉलोवर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं।

रिहाना का धर्म
एक मैगजीन से बातचीत में एक बार उन्होंने बताया था कि वह ईसाई हैं और बचपन से इसी धर्म को फॉलो करती हैं। जब वो सात साल की थीं तब उन्होंने पहली बार व्रत रखा था और प्रार्थना की थी। ये मैंने खुद किया था क्योंकि मुझे न्यूयॉर्क जाना था। मुझे पता था कि ये एक त्याग है जो मुझे करना है ताकि मैं जहां पहुंचना चाहती हूं वहां जा सकूं। रिहाना ने लव द वे यू लाई, डोन्ट स्टॉप द म्युजिक, और अम्ब्रैला जैसे कई बड़े हिट्स दिए हैं। सिंगर के अलावा रिहाना एक्ट्रेस भी हैं। वो हॉलीवुड फिल्म बैटलशिप जैसी कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखैर चुकी है।

रिहाना का लाइफस्टाइल ही अपने आप में एक विवाद
सिंगर रिहाना का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। सिंगर को कई मौकों पर पब्लिक में ही वीड लेते हुए देखा गया है। वे सोशल मीडिया पर खुद भी कबूल कर चुकी है कि वह मरिजुआना का सेवन करती हैं। कई साल पहले म्यूजिक फेस्टिवल में भी रिहाना एक ऐसा फोटो वायरल रहा था जहां पर वे अपने बॉडीगार्ड के सिर पर कुछ सफेद पाउडर रख रही थीं। उस समय उसे कोकीन बताया गया था लेकिन सिंगर ने इसे खारिज कर दिया था।

काफी धमाकेदार रही इंडस्ट्री में रिहाना की शुरुआत
पॉप म्यूज़िक इंडस्ट्री में रिहाना की शुरुआत ही काफी धमाकेदार रही। बचपन से मडोना, बॉब मारले और जैनेट जैक्सन जैसे सितारों को देखकर बड़ी हुईं रिहाना ने अपना पहला अलबम म्यूजिक ऑफ द सन और अ गर्ल लाइक मी साल 2005 में रिकॉर्ड किए। कैरिबियाई म्यूजिकसे प्रभावित ये दोनों अलबम बिलबॉर्ड 200 चार्ट के टॉप टेन लिस्ट में शामिल हुए।

क्या है रिहाना का ट्वीट
अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना ने मंगलवार को किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट बंद करने की आलोचना की। रिहाना (32) विश्व स्तर की पहली स्टार हैं जिन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने सीएनएन के एक लेख के साथ ट्वीट किया, हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन। रिहाना के ट्विटर पर दस करोड़ फॉलोवर हैं और उनके इस ट्वीट को एक घंटे में हजारों लोगों ने रीट्वीट किया। यह कोई पहला मौका नहीं है जब रिहाना ने ऐसे किसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लिखा हो वो पहले भी ऐसे मुद्दों को उठाती रहीं हैं। हाल ही में रिहाना ने म्यांमार में सेना के कब्जे को लेकर भी ट्वीट किया था।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...