Homeदेश7th Pay Commission: कर्मचार‍ियों को लगा बड़ा झटका! DA बढ़ने से पहले...

7th Pay Commission: कर्मचार‍ियों को लगा बड़ा झटका! DA बढ़ने से पहले ही सरकार ने बदल द‍िया यह न‍ियम

7th Pay Commission: Employees got a big shock! Government changed this rule even before increasing DA

Date:

7th Pay Commission DA Hike Update: केंद्र सरकार के कर्मयार‍ियों को महंगाई भत्‍ता बढ़ने (Dearness Allowance Hike) के लिए जुलाई माह से इंतजार है, इसी बीच अब मीड‍िया र‍िपोर्ट में यह दावा हो रहा है कि आने वाली 28 स‍ितंबर 2022 को इस पर सरकार 4 प्रत‍िशत इजाफे का ऐलान कर सकती है लेकिन इससे पहले सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा झटका लगा है, सरकार ने सातवें वेतन आयोग के अनुसार प्रमोशन के ल‍िए न्‍यूनतम सेवा शर्तों में बदलाव करने का फैसला भी क‍िया है.

न्‍यूनतम सेवा शर्तों में बदलाव का फैसला

20 स‍ितंबर 2022 को ड‍िपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेन‍िंग (DoPT) की तरफ से जारी ऑफ‍िस मेमोरेंडम में कहा गया क‍ि प्रमोशन के ल‍िए न्‍यूनतम सेवा शर्तों में बदलाव का फैसला क‍िया गया है, और इस बदलाव को सातवें वेतन आयोग की स‍िफार‍िश के आधार पर ही क‍िया जाएगा, डीओपीटी (Dopt) की तरफ से उम्‍मीद जताई गई कि प्रमोशन के लिए जरूरी बदलाव को उपयुक्त संशोधन करके भर्ती नियमों / सेवा नियमों में शामिल किया जा सकता है.

अब इतने साल नौकरी करने पर होगा प्रमोशन!

अब इसके ल‍िए सभी प्रकार के मंत्रालयों, सभी विभागों से उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए इस भर्ती नियमों में जरूरी बदलाव का अनुरोध भी किया गया, संशोध‍ित न‍ियमों के तहत अब लेवल 1 और लेवल 2 के ल‍िए तीन साल की सर्व‍िस होना जरूरी है इसके अलावा लेवल 6 से लेवल 11 के ल‍िए 12 साल की सर्व‍िस जरूरी है, लेवल 7 और लेवल 8 के ल‍िए महज दो साल की सर्व‍िस होना जरूरी है.

आइए देखते हैं बदलाव के बाद नई सेवा शर्तों के बारे में जानकारी-

जानकारी के लिए आपको बता दें सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचार‍ियों का डीए मार्च 2022 में बढ़ाया गया था. उस समय सरकार ने इसमें 3 प्रत‍िशत का इजाफा क‍िया था, जो 31 प्रत‍िशत से बढ़कर 34 प्रत‍िशत हो गया था. उस समय सरकार की तरफ से कर्मचार‍ियों को तीन महीने का एर‍ियर द‍िया गया था. अब कर्मचार‍ियों की जुलाई से महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी ड्यू है. इस पर 28 स‍ितंबर को 4 प्रत‍िशत बढ़ोतरी का ऐलान होने की उम्‍मीद है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...