Homeस्वास्थ्यमोटापा बढ़ाता नहीं बल्कि घटाता है घी, जानें- आयुर्वेद क्यों देता है...

मोटापा बढ़ाता नहीं बल्कि घटाता है घी, जानें- आयुर्वेद क्यों देता है इसे खाने पर जोर

Date:

डेस्क।घी हेल्दी फैट है, भारतीय घरों में यह बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक, घी में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और खाने वाले तेलों की लिस्ट में इसे सबसे ऊपर रखा गया है।

हिंदू घरों में इसे इतना शुद्ध माना जाता है कि इसका पूजा में भी इस्तेमाल होता है। लोग खाने में घी का स्वाद पसंद करते हैं वहीं खाने की दुकानों पर देसी घी से बने आइटम्स शुद्ध माने जाते हैं और महंगे भी बिकते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि घी पोषक तत्वों से भरपूर है। लोग शरीर को ताकत देने के लिए इसे खाते हैं क्योंकि इससे भरपूर एनर्जी और न्यूट्रीशन मिलता है। ये भी माना जाता है कि घी से मोटापा बढ़ता है लेकिन कई शोधों में ये बात सामने आ चुकी है कि घी में मौजूद कुछ तत्व मोटापा कम करते हैं बशर्ते इसे सीमित मात्रा में लिया जाए। यहां जानें घी के ब्यूटी से लेकर हेल्थ तक के लिए अनगिनत फायदे।

सुबह खाली पेट लें

ऐसा माना जाता है कि घी को पकाकर खाने से ज्यादा कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के मुताबिक, सुबह खाली पेट 1 चम्मच घी पीने से शरीर की हर कोशिका को ताकत मिलती है। माना जाता है कि इससे शरीर की हीलिंग प्रॉसेस तेज होती है। इतना ही नहीं इससे वजन भी कम होता है। सुबह के वक्त गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच गाय का घी लें। ये आपका वजन कम करने के साथ, शरीर में अच्छा कॉलेस्ट्रॉल भी बढ़ाता है।


बढ़ाता है इम्यूनिटी

आप एक चम्मच घी में हल्दी मिलाकर इसे गरम करके भी खा सकते हैं। माना जाता है, इससे सूखी खांसी में आराम मिलता है और शरीर की इम्यूनिटी अच्छी होती है। गुनगुने पानी में नींबू और एक चम्मच घी डालकर पीने से हार्ट की आर्टरीज में ब्लॉकेज नहीं होता।

जोड़ों को बनाता है लचीला

गाय के घी को ऐंटीऑक्सिडेंट माना जाता है। ऐंटीऑक्सिडेंट्स हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। घी हमारे जोड़ों को चिकनाई पहुंचाता है, जिससे इनमें दर्द की समस्या नहीं होती।


स्किन और बालों में लाता है चमक

घी स्किन और बालों में शाइन लाता है। घी में अमीनो एसिड्स होते हैं जिनसे पेट की चर्बी कम होती है लेकिन इसको सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। घी को विटामिन ए, बी, सी, डी, के और ई का अच्छा सोर्स माना जाता है।

Also read- https://khabarsatta.com/bollywood/saroj-khans-biopic-announced-on-the-first-death-/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...