Homeस्वास्थ्यक्या आप भी रोजाना करते हैं योगा? तो जानें कैसे चुनें सही...

क्या आप भी रोजाना करते हैं योगा? तो जानें कैसे चुनें सही मैट

Date:

डेस्क।योगा के फायदे हर कोई जानता है। ये शारीरिक, मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। योगा करने के लिए योगा मैट बेहद जरूरी है। इसके इस्तेमाल से योगा करने में आसानी रहती है साथ ही अलग-अलग पोज सही तरीके से कर सकते हैं।

सही पोज में आसन को कंपलीट करना बेहद जरूरी होता है क्योंकि गलत तरीके से आसन करने पर शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। यदि आप योग करने की शुरूआत कर रहे हैं या फिर आप लंबे समये से योगा कर रहे हैं, योगा मैट का होना जरूरी है। ऐसे में योगा मैट सही चुनना भी जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कैसा होना चाहिए योगा मैट।


बाजार या फिर ऑनलाइन में कई तरह के योगा मैट आपको मिल जाएंगे। इसे खरीदने से पहले आपको अपने आराम और सुरक्षा पर ध्यान देते हुए खरीदना होगा। यदि आप बड़े लोगों के लिए योगा मैट खरीद रहे हैं तो कम से कम 10 से 12 एमएम की योगा मैट खरीदें।

वहीं अगर आप ऐसे व्यक्ति के लिए योगा मैट खरीद रहे हैं, जो एक आसन ते बाद जमीन पर बैठ कर आसन करना पसंद करते हैं, तो उनके लिए 6-10 एमएम तक की योगा मैट आप चुन सकते हैं। हालांकि इसमें आराम और कुशनिंग आपको नहीं मिलेगी।


योगा मैट की लंबाई और चौडाई सबसे जरूरी होती है। मैट खरीदने से पहले उसके साइज पर जरूर गौर करें। बाजार में 6 फिट 2 इंच का साइज आराम से मिल जाता है, जो सभी आसन करने के लिए परफेक्ट है। वहीं अगर आप मौटे और लंबे हैं तो आप एक बड़ी चटाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही मैट का चयन करें। एक बड़ी योग चटाई को कहीं ले जाना मुश्किल होगा। वहीं यदि आप छोटा मैट खरीदते हैं तो आपका शरीर जमीन को छुएगा। ऐसे में योगा मैट का साइज ध्यान में रखते हुए खरीदें।
योगा मैट की बनावट को देखना भी जरूरी है। इसके टेक्सचर को जरूर देखें क्योंकि योगा करते समय सही टेक्सचर वाली मैट आपको फिसलने से रोकती है। हालांकि ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपको कौन से टेक्सचर वाली मैट ज्यादा पसंद है।

Also read- https://khabarsatta.com/health/ghee-does-not-increase-obesity-but-reduces-it-know-why-ayurveda-gives-emphasis-on-eating-it/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...