HomeमनोरंजनSad news: नहीं रहे 'रामायण' के 'सुमंत'

Sad news: नहीं रहे ‘रामायण’ के ‘सुमंत’

Date:

डेस्क।रामानंद सागर की रामायण ने ऐसा इतिहास रचा है जिसे दोहराना शायद अब संभव न हो। रामायण के किरदार इतने खूबसूरत और असरदार थे कि लोग उन्हें अब भी पहचानते हैं, सम्मान देते हैं।

1986-1988 के बीच प्रसारित हुए इस सीरियल के एक्टर्स को लोग उनके असली नाम की जगह किरदार के नाम से ही जानने लगे। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता के किरदार में नजर आईं दीपिका चिखलिया की जिंदगी तो रातों रात बदल गई थी।

लोग उनमें श्रीराम और माता सीता की छवि देखने लगे थे। ये सीरियल इतना पॉपुलर था कि रामानंद सागर की रामायण का एक-एक किरदार लोगों को आज भी याद है। उन्हीं में से एक किरदार था राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का।


कौन थे आर्य सुमंत
सुमंत अयोध्या के सात मंत्रियों के बाद में आठवें मंत्री थे। लेकिन राजा दशरथ उन्हीं से सलाह लेते थे। वह सुमंत ही थे जो राम, सीता और लक्ष्मण को वनवास के दौरान अपने रथ में अयोध्या से गंगा के तट तक छोड़ने आए थे।

रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाने वाले अभिनेता और चंद्रशेखर वैद्य का उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते आज सुबह निधन हो गया। वह 98 साल के थे।साल 1923 में उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था, बहुत कम उम्र में ही वह फिल्मी दुनिया में आ गए थे, जिस वजह से उन्हें पढ़ाई छोड़ऩी पड़ी।

चंद्रशेखर वैद्य का एक्टिंग करियर और निजी जिंदगी संघर्षों से भरी रही। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने चौकीदार का काम किया था। चंद्रशेखर ने भारत छोड़ो आंदोलन में भी हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाई और सफल हुए।


उन्होंने CINTAA एसोसिएशन का गठन भी किया। उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में कीं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का उन्होंने निर्देशन भी किया। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई।

Also read- https://khabarsatta.com/mp-news/cm-shivraj-will-meet-pm-modi-today/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related