सोनी सब के शो ‘तेरा यार हूं मैं’ में ऋषभ ने छोड़ा घर?

Date:

सोनी सब के हल्के-फुल्के और मनोरंजन से भरपूर स्लाइस ऑफ़ लाइफ शो ‘तेरा यार हूं मैं’ ने अपनी आकर्षक एवं दिलचस्प कहानी से लगातार अपने दर्शकों को शो से बांधकर रखा है। ऋषभ बंसल (अंश सिन्हा) के घर छोड़कर जाने के निर्णय के साथ इस शो के आगामी एपिसोड्स में बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ देखने को मिलेगा। प्रशंसकों और दर्शकों को अपनी सांसे थाम लेनी चाहिए क्योंकि ये शो उन्हें भावनाओं की एक रोलर-कोस्टर राइड पर ले जाने के लिए बिलकुल तैयार है।

आगामी एपिसोड्स में, दर्शक ऋषभ को बैरी (विराज कपूर) और उसकी मां दलजीत (सायंतनी घोष) को परेशान करने के लिए रणनीति बनाते हुए देखेंगे। ऋषभ, अपने चचेरे भाई वरुण(गौतम आहूजा) के साथ मिलकर, दलजीत को परेशानी में डालने के मकसद से एक फर्जी एक्सीडेंट की योजना बनाता है। राजीव को इसके बारे में पता चल जाता है और वो ऋषभ से बहुत नाराज़ हो जाता है। लेकिन दुर्भाग्यवश, ऋषभ का असली में एक्सीडेंट हो जाता है और वह घायल हो जाता है।

पर उसके घर आने के बाद, राजीव(सुदीप साहिर) ऋषभ की चोट पर विश्वास नहीं करता और उससे उसकी पट्टी खोलने के लिए कहता है। राजीव के इस बर्ताव से ऋषभ बहुत ज़्यादा गुस्सा होता है और उसको इस बात से बहुत ठेस पहुंचती है और वो घर छोड़कर जाने की धमकी देता है। ऋषभ द्वारा दलजीत के साथ अतीत में किए गए बर्ताव के कारण राजीव उसकी इस बात से सहमत हो जाता है, जिससे ऋषभ का दिल पूरी तरह से टूट जाता है।

अब आगे क्या होगा? क्या ऋषभ घर छोड़कर चला जाएगा?

ऋषभ की भूमिका निभा रहे, अंश सिन्हा ने कहा, “यह दिल तोड़ने वाला पल है क्योंकि ऋषभ अपने पिता के बहुत ज़्यादा करीब है। अब जब उसे चोट पहुंची है, वह इस तरह का बड़ा कदम उठा रहा है। इस सीन के लिए शूटिंग करने का अनुभव बहुत ही ज़्यादा शानदार था क्योंकि इसने मुझे एक ही किरदार में इस तरह के अलग-अलग शेड्स को निभाने का अवसर दिया। शो के आगामी सीक्वेंस में लोगों को इन किरदारों के प्रति भावनात्म क अहसास होगा और वो इनसे जुड़े नजर आयेंगे।”

राजीव की भूमिका निभा रहे, सुदीप साहिर ने कहा, “हालांकि राजीव ने ऋषभ के घर छोड़कर जाने पर अपनी सहमति दे दी है, लेकिन अंदर ही अंदर, वह अपने बेटे के बर्ताव के कारण उससे बहुत ज़्यादा गुस्सा है। मैं राजीव का किरदार निभाने का पूरा आनंद ले रहा हूं और हमारे दर्शक आगामी एपिसोड्स से खुद को जोड़ने में समर्थ होंगे। दर्शकों के लिए ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि राजीव कैसे इस स्थिति से निपटेगा।”

देखते रहिए “तेरा यार हूं मैं” सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी सब पर

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...