नागिन 3’ फेम अभिनेता पर्ल वी पुरी हुए गिरफ्तार

By Ranjana Pandey

Published on:

डेस्क।महाराष्ट्र के ठाणे जिले की वालिव पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में टीवी स्टार पर्ल वी पुरी सहित 6 लोगों को शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार किया।
वसई जोन के पुलिस उपायुक्त संजय पाटिल ने शनिवार को बताया कि टीवी स्टार पर्ल वी पुरी और अन्य लोगों के विरुद्ध 2019 में पीड़ित लड़की के पिता ने यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में शुक्रवार देर रात सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहन छानबीन वसई पुलिस कर रही है।

इन शो में किया काम

31 वर्षीय पर्ल टीवी का जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने सीरियल ‘दिल की नज़र से सुंदर’ से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘फिर भी दिल ना माने… बदतमीज दिल’, ‘बेपनाह प्यार’, ‘छोटी सरदारनी’ और ‘ब्रह्मराक्षस 2’ में काम किया.

Also read- https://khabarsatta.com/cricket/ipl-2021-big-blow-to-kkr-pat-cummins-will-not-play-remaining-matches/

Ranjana Pandey

Leave a Comment