HomeमनोरंजनHappy Birthday Megastar Chiranjeevi: कायम है साउथ फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी का...

Happy Birthday Megastar Chiranjeevi: कायम है साउथ फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी का जलवा

Date:

साउथ फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त 1955 को आंध्रप्रदेश में हुआ था। इनके बचपन का नाम कोनिदेल शिव शंकर प्रसाद है। फिल्मी सितारों के परिवार से संबंध होने के नाते इसका असर चिरंजीवी पर भी हुआ। बचपन से ही उनकी रुचि अभिनय में थी।

उन्होंने मद्रास के एक फिल्म संस्थान में एडमिशन ले लिया। इसके बाद चिरंजीवी ने वर्ष 1978 में फिल्म प्रनाम खारेडू में छोटी सी भूमिका से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद चिरंजीवी कई फिल्मों में छोटी भूमिका निभाते नजर आए। इसके बाद चीरंजीवी ने ए. कोदंदरामी रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म खादी (1983) में काम किया।

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और वह रातोंरात स्टार से सुपरस्टार बन गए। 80 और 90 के दशक में चीरंजीवी की एक के बाद एक फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस दौर में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में चीरंजीवी के नाम का सिक्का चल रहा था।चीरंजीवी ने साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अभिनय किया है।

चिरंजीवी की प्रमख फिल्मों में हीरो, चैलेंज, रुस्तम, इंद्रा, आज का गुंडाराज, खून का रिश्ता, प्रतिबन्ध, सई रा नरसिम्हा रेड्डी आदि शामिल हैं। चीरंजीवी साउथ के पहले ऐसे सुपरस्टार है जिन्हे 1987 में ऑस्कर अवार्ड के लिए आमंत्रित किया गया था और वह इसमें शामिल भी हुए थे।

चिरंजीवी की दो फिल्म स्वयं कृषि और पसीवादी प्रणाम को रुसी भाषा में भी डब किया गया है। ये फिल्में हिट रही। चिरंजीवी को दक्षिण भारतीय फिल्मफेयर अवॉर्ड और नंदी अवॉर्ड मिल चुका है। साल 2006 में चिरंजीवी को भारत सरकार द्वारा सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

साल 2008 में मेगास्टार चीरंजीवी ने राजनीति का रुख किया और प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की। हालांकि बाद में उनकी इस पार्टी का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया।

राजनीति में आने के बाद भी चिरंजीवी का फिल्मों से नाता बना रहा। फिल्म हो या राजनीति चिरंजीवी को दोनों जगहों पर ही प्रशंसकों का भरपूर प्यार और सहयोग मिला। चिरंजीवी को देश ही नहीं विदेशों में भी पसंद किया जाता है।

20 फरवरी 1980 को चिरंजीवी ने तेलुगु हास्य अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की बेटी सुरेखा से शादी की। उनकी दो बेटी सुष्मिता व श्रीजा और एक बेटा राम चरण तेजा हैं, जो साउथ फिल्मों के अभिनेता हैं। फिल्म जगत में चिरंजीवी अब भी सक्रिय हैं।

उनकी आगामी फिल्म आचार्या जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में चिरंजीवी अपने बेटे राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म में चिरंजीवी और राम चरण के साथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिका में होंगी।दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...