Homeक्रिकेटइंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने पूछा, क्या ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड भारत का...

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने पूछा, क्या ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड भारत का दौरा रद कर सकता था?

Date:

नई दिल्ली। इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन इस बात से खुश नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका का दौरा स्थगित कर दिया है। वॉन का मानना है कि ये खेल के लिए बड़ी चिंता की बात है। इतना ही नहीं, माइकल वॉन ने ये भी पूछा है कि क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उस समय भी ऐसा करता जब वे भारत के दौरे पर जाने वाले होते? कोरोना वायरस महामारी का बहाना बनाते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद किया है।

वॉन ने ट्वीट करते हुए कहा है, “ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा साउथ अफ्रीका के दौरे से मना करना ये खेल के लिए एक बड़ी चिंता है। क्या वे भारत के दौरे को भी रद कर सकते हैं? इस कठिन समय में बिग थ्री (भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया) को वो सबकुछ करना चाहिए, जिससे दूसरे क्रिकेट बोर्डों को वित्तीय सहायता मिल सके।” बता दें कि साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम का ऐलान भी कर दिया था, लेकिन एकाएक दौरा रद हो गया।

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में तीन वनडे, तीन टी20 और चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की मेजबानी की थी, जहां मेजबानों ने सिर्फ वनडे सीरीज जीती, जबकि भारत ने टी20 और टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया था। मंगलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात का ऐलान किया था कि मौजूदा कोरोना वायरस महामारी की परिस्थितियों को देखते हुए साउथ अफ्रीका का दौरा स्थगित किया जा रहा है। इस पर क्रिकेट साउथ अफ्रीका नाखुश था।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के क्रिकेट डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का निर्णय निराशाजनक था। उन्होंने कहा, “सीए(क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) के फैसले से हम बेहद निराश हैं। सीएसए हाल के सप्ताहों में यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है कि हम सीए की हर एक अपेक्षा को पूरा करें। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस महीने के आखिर में आने वाली थी, लेकिन तैयारियों से पहले ही टूर को स्थगित कर दिया गया।”

हालांकि, बुधवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निक हॉकले ने टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की मेजबानी करने की पेशकश की थी, जिसे क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ठुकरा दिया। इसके लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अन्य प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की योजना विफल हो गई। न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...