Homeक्रिकेटT20 World Cup 2021: टी ट्वेंटी विश्व कप की मेजबानी पर फैसला...

T20 World Cup 2021: टी ट्वेंटी विश्व कप की मेजबानी पर फैसला लेने के लिए भारत को मिली 1 महीने की मोहलत

Date:

डेस्क।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल के आखिर में होने वाले टी 20 विश्व कप की मेजबानी पर अंतिम फैसला करने के लिए मेजबान भारत को एक महीने का समय दिया है।


टी 20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर नवंबर में भारत में होना है। आईसीसी ने हालांकि साथ ही इस बात की भी पुष्टि की कि भले ही यह टूर्नामेंट कहीं भी खेला जाएगा, लेकिन बीसीसीआई ही इस टूर्नामेंट का आयोजन करेगा।

लेकिन क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने साथ ही अपने मैनेजमेंट से यह भी कहा है कि टी20 विश्व कप को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) या पश्चिम एशिया में आयोजित कराने पर वह योजना बनाना शुरू कर दे।


आईसीसी ने बोर्ड की बैठक के बाद एक बयान में कहा, ” आईसीसी बोर्ड ने प्रबंधन से मध्य पूर्व में एक अन्य आयोजन स्थल को शामिल करने की संभावना के अलावा यूएई में भी इसे आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध किया है।”

बोर्ड ने आगे कहा, ” मेजबान देश पर अंतिम फैसला इस महीने के अंत में लिया जाएगा। बोर्ड ने यह भी पुष्टि की कि बीसीसीआई इस आयोजन की मेजबानी करेगा, भले ही यह आयोजन कहीं भी खेला जाए।”


सितंबर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के पूरा होने के तुरंत बाद टी 20 विश्व कप का आयोजन होना है। भारत इस समय कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है जिसने पिछले महीने आईपीएल को स्थगित करने के लिए मजबूर किया था।

बीसीसीआई ने पिछले महीने ही 29 मई को अपनी विशेष आम सभा की बैठक में आईपीएल के बाकी बचे मैचों को यूएई में आयोजित कराने का फैसला किया था।

Also read- https://khabarsatta.com/cg-news/chance-of-heavy-rain-in-these-10-districts-of-chhattisgarh-yellow-alert-issued/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...