Homeक्रिकेटIPL 2021 Season 14 : इस साल 18 फरवरी को होगी खिलाड़ियों...

IPL 2021 Season 14 : इस साल 18 फरवरी को होगी खिलाड़ियों की नीलामी, सबसे ज्यादा पैसा किंग्स इलेवन पंजाब के पास

Date:

नई दिल्ली । IPL 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इस साल 18 फरवरी को चेन्नई में होगी। आईपीएल (IPL) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर खबर की पुष्टि की। ये नीलामी आईपीएल (IPL) के 14वें सीजन को लेकर हो रही है। जो इस साल अपने तय समय अप्रैल-मई में खेला जाएगा। बता दें पिछले साल कोरोना महामारी के कारण आईपीएल लंबे वक्त के लिए टल गया था तथा बाद में साल के अंत में यूएई में इसका आयोजन किया गया था।

इस साल 139 खिलाड़ी पहले किए जा चुके रिटेन
आईपीएल (IPL) 2021 नीलामी में आठ फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। इन फ्रेंचाइजी द्वारा 139 खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन किया जा चुका है। जबकि 57 खिलाड़ियों को उनके मौजूदा स्काॅड से रिलीज किया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में टीम में केवल 12 खिलाड़ी रिटेन किए गए है

किंग्स इलेवन पंजाब Kings XI Punjab के पास सबसे ज्यादा पैसा
किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) 53.20 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में प्रवेश करेगी, उसके बाद आरसीबी (RCB- royal challengers bangalore) 35.90 करोड़ रुपये के साथ और कोलकाता नाइट राइडर्स (kolkata knight riders) और SRH (sunrisers hyderabad) के पास शेष राशि 10.75 करोड़ रुपये है। राजस्थान रॉयल्स (rajasthan royals), जिन्होंने संजू सैमसन को स्टीव स्मिथ को रिलीज करने के बाद कप्तान बनाया है। उनके पास 34.85 करोड़ रुपये शेष हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK- chennai super kings) के पास 22.90 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स (DC- delhi capitals) के खाते में 12.90 करोड़ रुपये और मुंबई इंडियन्स (MI- Mumbai Indians) के पर्स में 15.35 करोड़ रुपये हैं। 2020 का आईपीएल संस्करण 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में जैव-सुरक्षित वातावरण में आयोजित किया गया था।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related