भारत-पाक मैच रद्द! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- पाकिस्तान के साथ मैच खेलने पर पर फिर से विचार हो

Date:

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान ( T20 World Cup 2021 ) के बीच मैच नहीं होना चाहिए। इस पर फिर से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का आंतकवादी चेहरा दुनिया के सामने आ चुका है। इसका अंजाम भी पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा।

गिरिराज सिंह ने कहा, जम्मू कश्मीर में हो रहे आतंकी हमले को देखते हुए आने वाले दिनों में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पर एक बार फिर से विचार करने की जरूरत है। रिश्ते अभी अच्छे नहीं हैं। गिरिराज सिंह इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा, ‘देश में कांग्रेस गलत राजनीति कर रही है। राजस्थान में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है। कश्मीर में हिंदुओं को टारगेट करके मारा जा रहा है। इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलकर लखीमपुर में जाकर राजनीति कर रहे हैं।’


पंजाब सरकार के मंत्री ने भी उठाई मांग
बल्कि पंजाब सरकार में मंत्री परगट सिंह की ओर से भी यही मांग की गई है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री परगट सिंह सिंह ने कहा कि यह मैच होना नहीं चाहिए, क्योंकि बॉर्डर पर तनाव के हालात बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान तनाव के दौर से गुजर रहे हैं।


मनोज सिन्हा ने कहा- खून की हर बूंद का बदला लेंगे
घाटी में आतंकियों की ओर से नागरिकों को निशाना बनाए जाने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि हम निर्दोष नागरिकों के खून के हर बूंद का बदला लेंगे। सिन्हा ने आतंकियों और उनके हमदर्दों का खात्मा कर अपने लोगों के खून की एक-एक बूंद का बदला लेने का संकल्प भी लिया। सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांति और सामाजिक-आर्थिक प्रगति और लोगों के व्यक्तिगत विकास को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उपराज्यपाल ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘आवाम की आवाज’ में यह बातें कहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related