Homeक्रिकेटIND Vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप के इस बड़े मैच से पहले...

IND Vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप के इस बड़े मैच से पहले फोटोशूट कराने पहुंची टीम इंडिया, खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

IND Vs Pak: Team India reached for photoshoot before this big match of T20 World Cup, players rocked, watch video

Date:

IND Vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम का फोटोशूट हुआ था। 

इसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खूब धमाल मचाया. कप्तान रोहित शर्मा से लेकर रविचंद्रन अश्विन और ऋषभ पंत तक सभी ने धमाल मचाया। वहीं विराट कोहली का भी अनोखा अंदाज देखने को मिला।

इसी बीच अश्विन कप्तान रोहित के पीछे खड़े हो गए और उनकी नकल करने लगे और सभी हंसने लगे। बाद में जब रोहित ने पीछे मुड़कर अश्विन की ओर देखा तो वह भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए।

रोहित शर्मा ने फोटोशूट के दौरान अपने बल्ले को बंदूक की तरह इस्तेमाल किया। वहीं पंत भी उनके साथ मजाक करते नजर आए। इस दौरान अश्विन भी चहल के साथ मजाक करते नजर आए। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हाई वोल्टेज मैच खेला जाएगा। 

इस बीच भारतीय टीम मैच से पहले फोटोशूट कराने पहुंची। फोटोशूट के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

टीम इंडिया के इस फोटोशूट का वीडियो टी20 वर्ल्ड कप के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है. क्रिकेट फैन्स ने इस वीडियो को खूब पसंद किया है. भारतीय टीम के इस फोटोशूट को देखकर फैंस काफी खुश हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 मैच 22 अक्टूबर से शुरू होंगे। सुपर-12 का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...