IPL 2021 Auction में अर्जुन तेंदुलकर ने रच दिया इतिहास, लेकिन नहीं मिली मोटी रकम

Date:

नई दिल्ली। IPL 2021 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के लिए 18 फरवरी को चेन्नई में आयोजित हुए ऑक्शन में सबसे आखिर में बोली भारतीय टीम के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर लगी। इसी के साथ एक इतिहास भी रचा गया। इससे पहले किसी भी इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में नहीं ऐसा नहीं हुआ था, जो इस बार हुआ। इसके अलावा नीलामी में सबसे ज्यादा रकम हासिल करने का रिकॉर्ड भी इसी साल बना, जब क्रिस मौरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा।

हालांकि, हम बात कर रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर की। ऑलराउंडर के तौर पर खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में ही खरीद लिया, क्योंकि मुंबई के अलावा किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई। ऐसे में मुंबई की फ्रेंचाइजी ने ही अर्जुन तेंदुलकर को अपने साथ जोड़ लिया। वैसे भी मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन तेंदुलकर लंबे समय से नेट में गेंदबाजी करते आ रहे हैं। पिछले साल यूएई में आयोजित हुए इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान भी अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम के नेट गेंदबाज के तौर पर गए थे

अब बात करते हैं कि आखिर अर्जुन तेंदुलकर ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, आइपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि किसी क्रिकेटर के बेटे को भी आइपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसने कभी आइपीएल खेला है। सचिन तेंदुलकर लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल खेल चुके हैं और अब उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी आइपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस तरह अपने आप में ये इतिहास है, क्योंकि इससे पहले कभी भी ऐसे क्रिकेटर के बेटे को आइपीएल में नहीं शामिल किया गया है, जिसने आइपीएल खेला हो। इस बार ही अर्जुन तेंदुलकर आइपीएल नीलामी के योग्य हुए थे।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related