Homeछत्तीसगढ़RAIPUR BREAKING : रायपुर में युवती के साथ दरिंदगी..! कार सवार शख्स...

RAIPUR BREAKING : रायपुर में युवती के साथ दरिंदगी..! कार सवार शख्स आखिर कौन..? क्या थी चलती कार से फेंकने की वजह..?

Date:

रायपुर।आज सुबह एक 19 साल की युवती को चलती कार से फेंक दिया गया। बारिश और सूनसान सड़क में उस मासूम को फेंककर कार सवार मौके से भाग खड़ा हुआ। जिस तेज रफ्तार कार से युवती को फेंका गया था, उसकी जान भी जा सकती थी। इस दरिंदगी के पीछे वजह आखिर क्या हो सकती है..? इस वक्त राजधानी के हर अभिवावक के जेहन में घुम रहा है, खासतौर पर जिनकी बेटियां हैं।


राजधानी के उरला—सरोरा इलाके में माहामाया स्टील्स् के ठीक सामने एक तेज रफ्तार कार से एक युवती को फेंका जाता है और कार चालक और तेज गति से वहां भाग खड़ा होता है। फेंकी गई युवती भरी बारिश बेहोशी की हालत में पड़ी रहती है। कुछ लोग पुलिस को इस बात की सूचना देत हैं और उसे अस्पताल दाखिल किया जाता है।


इस पूरे मामले में अब खुलासा का इंतजार है। पर जब तक युवती को होश नहीं आ जाता, वह उस भयानक सदमे से उबर नहीं जाती, तब तक किसी भी सवाल का जवाब सामने आ पाएगा, इस पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related