Homeछत्तीसगढ़रायपुर में खपा रहा था मध्यप्रदेश की शराब, 9 पेटी अंग्रेजी शराब...

रायपुर में खपा रहा था मध्यप्रदेश की शराब, 9 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

Date:

रायपुर। राजधानी रायपुर में मध्यप्रदेश की बनी हुई शराब की अवैध खेप पुलिस ने पकड़ी है। इस मामलें में पुलिस ने आरोपी से 9 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की है।


खरोरा थाना प्रभारी रमेश मरकाम ने बताया कि “थाना क्षेत्र के ग्राम बाना स्थित पंकज दा ढ़ाबा के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की खबर मिली थी। जिस पर हमारी टीम ने बताए गए लोकेशन में पहुंचकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पूछताछ की।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम टीकमचंद साहू निवासी बनरसी आरंग रायपुर का होना बताया। वहीं आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब की बरामदगी भी हुई।”

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने टीकमचंद साहू से शराब रखने / बिक्री करने के संबंध में जब पूछ्ताछ की तब उसने शराब की अवैध बिक्री की बात क़बूल की।


जिसके बाद आरोपी टीकमचंद साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 642 पौवा शराब जप्त की गई। इसमें से 610 पौवा मध्य-प्रदेश निर्मित गोवा ब्राण्ड तथा 32 पौवा देशी मसाला है, जिसकी कीमत 82,820 रूपये आंकी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...