Homeलेखअगर आप नहीं हैं बहन के पास, तो ऐसे करें रक्षाबंधन सेलिब्रेट

अगर आप नहीं हैं बहन के पास, तो ऐसे करें रक्षाबंधन सेलिब्रेट

Date:

भारत मे राखी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। बहन-भाई के अट्टू प्रेम को दर्शाने वाला ये त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। लोग इसकी तैयारियों में काफी पहले से लग जाते हैं। इस दिन बहन अपने भाई का तिलक करती है, मिष्ठान खिलाती है और फिर उसकी कलाई में राखी बांधती है। वहीं, बदले में भाई अपनी बहन को उपहार देता है और कुछ इस तरह ये त्योहार बड़ी ही खुशी और प्रेम के साथ हर साल मनाया जाता है।


इस साल ये त्योहार 22 अगस्त यानी रविवार के दिन मनाया जाएगा और इस दिन सभी बहनें अपने भाईयों को राखी बांधेंगी। लेकिन हर साल देखा जाता है कि काफी भाई अपनी बहन से किसी न किसी कारण की वजह से दूर होते हैं और ऐसे में उन्हें ये त्योहार अकेले ही मनाना पड़ता है। ऐसे में बहन पहले ही भाई के लिए राखी भेज देती है, ताकि भाई राखी के दिन बहन की भेजी हुई राखी पहने। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप इस राखी अपनी बहन से दूर हैं, तो बावजूद इसके आप कैसे इस त्योहार को खुशी-खुशी सेलिब्रेट कर सकते हैं।

सुबह जल्दी उठें और स्नान करें
सबसे पहले आपको सुबह समय पर उठना चाहिए और इसके बाद स्नान करना चाहिए। राखी के दिन जब आप जल्दी उठेंगे, तभी बाकी चीजें समय पर कर पाएंगे। इसलिए सबसे पहले आपको इस दिन उठकर समय पर स्नान करना चाहिए।


नए कपड़ें पहनें
त्योहार के दिन नए कपड़े पहनने का सिलसिला काफी पुराना है। इसलिए आप राखी के दिन नए कपड़े पहनकर तैयार हो जाएं। आप इस दिन कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं। ये आपको ट्रेडिशनल लुक देगा। हालांकि, आप अपनी सुविधा के अनुसार भी अन्य ड्रेस पहन सकते हैं।

वीडियो कॉल पर बहन की भेजी राखी पहनें
अब जो सबसे जरूरी चीज है, वो आपको करनी है और वो है राखी बांधना। भाई भले ही बहन से कितना ही दूर क्यों न हो, पर बहन अपने भाई को राखी जरूर भेजती है। ऐसे में आपको बहन को वीडियो कॉल करनी चाहिए और फिर उसके सामने राखी बांधनी चाहिए। इससे बहन को और आपको काफी अच्छा लगेगा।


वीडियो और फोटो शेयर करना न भूलें

आपको रक्षाबंधन पर अपनी तस्वीरें क्लिक जरूर करनी चाहिए। आप इन फोटोज को और बहन के साथ ली गई पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं। आप बहन के नाम कोई वीडियो संदेश रिकॉर्ड करके उन्हें भेज सकते हैं। इसके अलावा जिस तरह आपकी बहन आपको राखी भेजती है, ठीक वैसे ही आप अपनी बहन के लिए कोई उपहार भेज सकते हैं और कुछ इस तरह आप दूर रहकर भी राखी का त्योहार अच्छे से सेलिब्रेट कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...