Homeछत्तीसगढ़लोक गायिका तीजन बाई ने थामा ‘प्रोफेशनल कांग्रेस’ का हाथ, निकाय चुनाव...

लोक गायिका तीजन बाई ने थामा ‘प्रोफेशनल कांग्रेस’ का हाथ, निकाय चुनाव में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Date:

सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री तीजन बाई ने राजनीति में कदम रखते हुए प्रोफेशनल कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दामाद क्षितिज चंद्राकर के सामने प्राथमिक सदस्यता ली। उम्मीद जताई जा रही है निकाय चुनाव के दृष्टिकोण से तीजन बाई को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। कहा जा रहा है कांग्रेस उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती है।


प्रोफेशनल कांग्रेस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का ही एक अंग है। इसके प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर है। तीजन बाई वह शख्सियत हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी की पहचान को न केवल देश में, बल्कि पूरे विश्व में प्रसारित किया है।

छत्तीसगढ़ में उनके प्रशंसकों की बड़ी संख्या है। वे छत्तीसगढ़ में पंडवानी की पर्याय मानी जाती हैं। यही वजह रही कि साल 1988 में उन्हें पद्मश्री, 2003 में पद्म भूषण, 2019 में पद्म विभूषण और 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...