Kapil Sharma से जब फैन ने पूछा बेटे का नाम, एक्टर ने दिया ये जवाब

Date:

नई दिल्ली। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के घर हाल ही एक बड़ी खुशी आई है।  एक फरवरी को कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकरी उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने फैंस को बताया था कि गिन्नी एक बार फिर मां बनीं हैं और उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। ये खबर सामने आते ही कपिल को बधाई देने वालों का तांता लग गया। फैंस से लेकर स्टार्स सभी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ढेर सारी बधाई दी।

वहीं कपिल ने भी सभी को बाद में एक और ट्वीट करते हुए फैन्स और दोस्तों को बधाइयों के लिए शुक्रिया कहा। कपिल ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘हमारे नन्हें बेटे के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।’ उनके इस पोस्ट को भी फैन्स ने काफी पसंद किया। वहीं अब सभी कपिल के बेटे का नाम जानने के लिए उत्सुक हैं। फैंस सोशल मीडिया पर कपिल से उनके बेटे का नाम पूछ रहे हैं।

कपिल शर्मा के थैंक्यू पोस्ट के बाद एक यूजर ने उनको बधाई देते हुए बेटे का नाम पूछा। अपने फैन को जवाब देते ही कपिल ने लिखा,  ‘धन्यवाद , लेकिन अभी नामकरण नहीं हुआ है।’ कपिल के इस पोस्ट से अब साफ हो गया है कि अभी तक उन्होंने अपने बेटे का नाम नहीं रखा, लेकिन फैंस उनके बेटे का नाम जानने के लिए काफी बेताब हैं।

आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने 1 फरवरी की सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘नमस्कार, आज सुबह हमारे घर में बेटे ने जन्म लिया है। भगवान की कृपा सेए बच्चा और मां दोनों ठीक हैं। आप सभी के प्यार,  आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। सभी को ढेर सारी प्यारए गिन्नी और कपिल।’

कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी साल 2018 दिसंबर में हुई थी। वहीं गिन्नी ने जुलाई में अपने प्रेग्नेंट होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं बीते साल 10 दिसंबर, 2020 को कपिल और गिन्नी की बेटी अनायरा एक साल की पूरी हुई है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related