Homeबॉलीवुडआज है सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सरी

आज है सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सरी

Date:

डेस्क।आज 14 जून है। आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सरी है। महज 34 साल के सुशांत आज ही के अपने घर में मृत पाए गए थे। इस खबर से पूरा देश सन्न रह गया था।

अभिनेता को गए हुए पूरे 1 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस उनकी यादों में डूबे हुए हैं। सुशांत टीवी और बॉलीवुड का एक ऐसा चेहरा थे। जिन्होंने अपनी कला और अदाकारी से अपना मुकाम हासिल किया था।

बेहद ही कम समय में शोहरत और मुकाम हासिल करने वाले सुशांत यूं सबको छोड़ कर चलें जाएंगे किसी को भी इस बात का यकीन ना था। उन दिनों सुशांत काफी परेशानियों से गुज़र रहे थे। आज भी सुशांत के इंस्टाग्राम पर उनका आखिरी पोस्ट मौजूद है। जो उन्होंने अपनी मां के लिए लिखा था।


मां के लिए सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी संदेश

ये बात सभी जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। वो उनके बेहद ही करीब थे। जब उनकी मां का निधन हो गया था। तो वो मुंबई चले आए थे। सुशांत अपने अंतिम दिनों में काफी परेशानियों से गुज़र रहे थे।

ये बात भी सामने आई कि वो पूरी तरह से डिप्रेशन में चले गए थे। जिसका वो इलाज भी करा रहे थे। सुशांत के इंस्टाग्राम की आखिरी पोस्ट देखें तो वो भी उन्होंने अपनी मां के लिए लिखा है। सुशांत ने मां संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है।


सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी मैसेज

तस्वीर को पोस्ट करते हुए सुशांत ने कैप्शन में लिखा है कि “आंखों के आंसुओं से धुंधला अतीत भाप बनकर उड़ रहा है। कभी खत्म ना होने वाले सपने चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर रहे हैं और एक क्षणभंगुर जीवन इन दोनों के बीच में बातचीत कर रहा है। #मां।”


सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी नहीं सुलझी
सुशांत सिंह राजपूत के देहांत को आज पूरा एक साल हो चला है। एक साल बाद भी एक्टर की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। सीबीआई की भी नतीजे पर अभी तक नहीं पहुंची है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती संग एनसीबी की पूछताछ जारी है। वहीं अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी या उनका हत्या हुई थी।

Also read- https://khabarsatta.com/health/take-care-in-life-dont-lose-a-persons-life-due-to-lack-of-blood/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...