Homeबॉलीवुडसाउथ एक्ट्रेस सामंथा और नागा चैतन्य ने किया तलाक लेने का फैसला,...

साउथ एक्ट्रेस सामंथा और नागा चैतन्य ने किया तलाक लेने का फैसला, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Date:

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा प्रभु और नागा चैतन्या ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है. दोनों सुपरस्टार्स ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है. दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम पर अपने चाहने वालों के नाम एक नोट शेयर किया है जिसमें तलाक की घोषणा की गई है.

पिछले काफी वक्त से दोनों के रिश्ते में दूरियों की खबर सामने आ रही थी. साउथ इंडियन सिनेमा के फेवरेट कपल सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के फैंस के बेशक इस खबर से काफी दुख पहुंचेगा. दोनों साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे यानी महज 4 साल में ही दोनों का रिश्ते खत्म होने के मोड़ पर आ चुका है.एक ही तरह का सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए दोनों ने लिखा- हमारे सभी शुभचिंतकों के नाम.

https://www.instagram.com/p/CUhawZvrPK9/?utm_source=ig_embed&ig_rid=763fd9bc-bd6f-4a4e-877b-8a4500ea0d2f&ig_mid=D8A63322-79F2-4FC8-BE43-BC2ACAC4BD68

काफी सोचने के बाद हम दोनों ने फैसला किया है कि हम पति-पत्नी के रूप में एक दूसरे से अलग हो जाएंगे और अपने-अपने रास्ते चुनेंगे. हम खुशकिस्मत थे कि हमारी एक दशक से ज्यादा की दोस्ती थी जो हमारे रिश्ते का अहम हिस्सा थी. हमें लगता है कि हमारी दोस्ती आगे भी हम दोनों के लिए बेहद खास रहेगी. हम अपने फैंस, मीडिया और शुभचिंतकों से उनुरोध करते हैं कि इस दौरान हमें अकेला छोड़ दें जिससे हम आगे बढ़ सकें. आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...