HomeबॉलीवुडRanbir Kapoor और Alia Bhatt दिसंबर में इस शहर में रचाएंगे शादी

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt दिसंबर में इस शहर में रचाएंगे शादी

खबर के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी भी करने वाले हैं. इनकी शादी को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है.

Date:

नई दिल्ली: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor And Alia Bhatt) के रिलेशनशिप की चर्चा पूरी इंडस्ट्री में है. जहां बीते दिनों एक बार दोनेां की शादी की खबर आई कि ये जोड़ा अप्रैल में सात फेरे लेने वाला है. तो वहीं दूसरी तरफ दोनों के ब्रेकअप की अफवाह फिर पैचअप की खबरों ने लोगों को अट्रेक्ट किया. लेकिन अब इस रोमांटिक कपल को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. खबर के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं. इनकी शादी को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है. कोरोना लॉकडाउन की वजह से दोनों की शादी टाल दी गई है और अब यह दिसंबर के महीने में मुंबई में होनी तय हुई है. 

हाल ही में हमारी सहयोगी वेबसाइट की खबर के अनुसार रणबीर और आलिया का परिवार मिलकर यह तय कर रहा है कि उनकी शादी दिसंबर के आखिरी 10 दिनों में रखी जाए. खबर यह भी आ रही है कि रणबीर और आलिया की शादी पहले एक डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली थी. लेकिन अब परिवार इनकी शादी मुंबई में करने की प्लानिंग कर रहा है. 

इस खबर की मानें तो कपूर और भट्ट परिवार की तरफ से सेलिब्रेशन के लिए सभी तैयार भी हैं. 21 दिसंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी, जो कि आगे के चार दिन तक चलेंगी. हालांकि यह तारीख भी अभी पक्के तौर पर तय नहीं की गई है. 

आपको बता दें कि बीते दिनों एक वीडियो से ये बात सामने आई थी कि लॉकडाउन के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में रह रहे हैं. वीडियो में रणबीर और आलिया नजर आ रहे थे. वीडियो में रणबीर कपूर का डॉग भी दिख रहा था. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related