HomeबॉलीवुडPoonam Pandey Arrested / कभी वर्ल्ड कप में दिया आपत्तिजनक बयान तो...

Poonam Pandey Arrested / कभी वर्ल्ड कप में दिया आपत्तिजनक बयान तो कभी खुद ही लीक किया बाथरूम वीडियो, जानिए पूनम पांडे के विवाद

Date:

मुंबई. मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़ी गईं। मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।  पूनम बीएमडब्ल्यू कार में अपने दोस्त के साथ घूम रही थीं। पूनम पर सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस ने पूनम के साथ उनके दोस्त सैम अहमद को भी गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, पूनम और उनके दोस्त को मरीन ड्राइव इलाके में एक पांच सितारा होटल के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। मरीन ड्राइव पुलिस ने पूनम के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और 51 (बी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने उनकी कार भी जप्त कर ली है। आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर हॉट अवतार के कारण चर्चा में रहने वालीं मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे (Poonam Pandey) गिरफ्तार हो गई हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने पूनम पांडे और उनके दोस्त को गिरफ्तार किया है। लॉकडाउन में बाहर निकलने की मनाही के बावजूद वह अपने दोस्त संग कार से घूमने निकली थीं। खैर पूनम पांडे का यह कोई पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी वह कई बार विवादों में रह चुकी हैं।

सनी लियोन से तुलना किए जाने पर भड़की थीं पूनम पांडे 
सनी लियोन से तुलना किए जाने पर पूनम पांडे ने कहा था मैं इस तुलना से थक गई हूं। मुझे नहीं पता लोग मेरी तुलना सनी से क्यों करते हैं। मैं यहां अभिनय करने आई हूं और आप मुझे अभिनय करते देखेंगे। मैं वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री नहीं हूं।

2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान दिया था विवादित बयान
पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने 2011 के वर्ल्ड कप में ये कह कर सनसनी मचा दी थी कि अगर इंडिया जीत गई तो वो सारे कपड़े उतार देंगी। इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।

खुद ही लीक किया था वीडियो
पूनम पांडे ने अपना बाथरूम सीक्रेट डांस यूट्यूब पर खुद ही रिलीज किया था। इसमें वह बाथरूम में डांस कर रही थीं। जिसे बाद में यूट्यूब ने विवादों को देखते हुए ब्लॉक कर दिया था।

शिल्पा शेट्टी के पति राज के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं थीं पूनम पांडे
पूनम पांडे का ये विवाद 2019 का है, जब पूनम पांडे ने एक फर्म के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। उन्होंने ये कॉन्ट्रेक्ट एक एप पाने के लिए साइन किया था। लेकिन पूनम के मुताबिक फर्म में शेयर को लेकर भेदभाव हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने ये कॉन्ट्रेक्ट वापस ले लिया। लेकिन इसके तुरंत बाद उनके पास प्राइवेट नंबरों से कई तरह के कॉल आने लगे। पूनम का आरोप था कि उन्होंने इस नंबर का इस्तेमाल राज कुंद्रा से बातचीत के लिए किया था। इसी मामले में वह हाईकोर्ट गईं थीं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related