HomeबॉलीवुडKangana Ranaut ने की बोल्डनेस सारी हदें की पार, खुद को बताया...

Kangana Ranaut ने की बोल्डनेस सारी हदें की पार, खुद को बताया हॉट संघी

Date:

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के लिए चर्चा में रहना कोई नई बात नहीं है। वह अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार कंगना अपनी कुछ हॉट तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी दो बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ ही उन्होंने खुद को हॉट संघी बताया है।

कंगना ने अपनी पहली तस्वीर के साथ कैप्शन में किखा-‘ लिब्रूस: संघी महिलाएं हॉट नहीं होतीं। मैं: जरा मेरी बीयर (सिंबल) पकड़ो। ‘

इसके बाद कंगना ने अपनी दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘ हॉट संघी।’

कंगना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही रजनीश घई की फिल्म ‘धाकड़’ , सर्वेश मेवाड़ की फिल्म ‘तेजस’ और ए एल विजय द्वारा निर्देशित तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री व अभिनेत्री जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी।

हाल ही कंगना ने अपनी नई फिल्म ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ की भी घोषणा की हैं।इन सबके अलावा कंगना रनौत बतौर प्रोड्यूसर डिजिटल डेब्यू करने की तैयारी में हैं।उन्होंने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ का लोगो लॉन्च किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related