Homeमध्य प्रदेशMP MONSOON: समय से पहले मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने इन...

MP MONSOON: समय से पहले मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने इन 8 जिलों में जारी किया आरेंज अलर्ट

Date:

भोपाल,। मध्य प्रदेश में मानसून समय से पहले आ गया है। प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश में मानसून गुरुवार को 7 दिन पहले ही राज्य में प्रवेश कर गया है। दक्षिण पश्चिमी मानसून प्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों तरफ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बीते 10 दिन से मानसून के लगातार सक्रिय होने के कारण यह एक सप्ताह पहले आ गया है। 

हालांकि इसके पूरी तरह से यह 20 जून तक सक्रिय होने की उम्मीद है। 13-14 जून तक मानसून के इंदौर-भोपाल पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, बालाघाट में मानसून ने दस्तक दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जबलपुर, शहडोल, रीवा, सतना, बुराहनपुर, बैतूल, हरदा, खंडवा में अलर्ट जारी किया है, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग में येलो अलर्ट किया गया है, इन संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related