HomeबॉलीवुडHappy BirthDay Arjun Kapoor: क्या आप जानते है? अर्जुन कपूर ने असिस्टेंट...

Happy BirthDay Arjun Kapoor: क्या आप जानते है? अर्जुन कपूर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी करियर की शुरुआत

Happy BirthDay Arjun Kapoor: एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था।

Date:

Happy BirthDay Arjun Kapoor: एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। वह मशहूर निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी एवं प्रोड्यूसर स्वर्गीय मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर का बचपन काफी उलझनों में गुजरा।

साल 1996 में वह जब 11 साल के थे तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर ने अपने बेटे अर्जुन और बेटी अंशुला की परवरिश की। अर्जुन अपनी मां के बहुत करीब थे, लेकिन वह उस वक्त अकेले हो गए जब साल 2012 में उनकी मां का निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थी।

Happy BirthDay Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘कल हो न हो’ से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इसके बाद अर्जुन ने ‘सलाम-ए-इश्क’ में भी अस्सिटेंट डायरेक्टर थे।

असिस्टेंट डायरेक्टर के बाद अर्जुन कपूर फिल्म ‘वांटेड’ और ‘नो एंट्री’ में असोसिएट प्रोड्यूसर भी थे। अर्जुन कपूर ने करियर की शुरुआत में फिल्मों में अभिनय करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। क्योंकि उनका वजन काफी ज्यादा था।

सलमान खान के कहने और उनके मार्गदर्शन के बाद अर्जुन ने फिल्मों में अभिनय करने का मन बनाया। फिल्मों में आने से पहले सलमान खान ने अर्जुन कपूर के वजन कम करने में काफी मदद की। बतौर अभिनेता अर्जुन की यह पहली फिल्म ‘इश्कजादे’ थी।

Arjun Kapoor BirthDay Special: असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी करियर की शुरुआत

यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। हबीब फैजल निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अपोजिट अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नजर आई। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के शानदार अभिनय को देखते हुए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट डेब्यू एक्टर अवार्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला।

इसके बाद अर्जुन कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करते नजर आए। उनकी प्रमुख फिल्मों में औरंगजेब, गुंडे, 2 स्टेट्स, तेवर, की एंड का, हाफ गर्लफ्रेंड, पानीपत, संदीप और पिंकी फरार आदि शामिल हैं।

फिल्मों में अभिनय के अलावा अर्जुन सोलहवें आइफा अवार्ड शो और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 को होस्ट करते नजर आए। अर्जुन कपूर ने फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।

वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन फ्लोइंग की संख्या लाखों में हैं। अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘भूत पुलिस’ और ‘एक विलेन रिटर्न’ में अभिनय करते नजर आएंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related