Homeबॉलीवुडटाइगर की फिल्म गणपत का टीजर आउट

टाइगर की फिल्म गणपत का टीजर आउट

Date:

Tiger’s film Ganpat teaser out: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अब फिल्म इंडस्ट्री में एक राइजिंग सुपरस्टार के रूप में देखे जा रहे हैं. एक्टर की एक्टिंग और डांसिंग से तो सभी वाकिफ हैं ही साथ ही उनकी सिंगिंग ने भी अब सभी को दीवाना बना दिया है. हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टाइगर श्रॉफ ने फैंस के लिए अपनी आवाज में पहला गाना लॉन्च किया था.

देशभक्ति पर बेस्ड इस वीडियो सॉन्ग को खूब व्यूज मिल रहे हैं. अब एक्टर ने फैंस को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से भी अपडेट कर दिया है. एक्टर की फिल्म गणपत का टीजर जारी कर दिया गया है.टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म गणपत के टीजर का वीडियो शेयर किया है. इसमें एक्टर फुल एक्शन के लिए तैयार होते नजर आ रहे हैं.


उनका स्वैग शानदार है. टाइगर ने सभी फैंस को रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले ये सरप्राइज दिया है. टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म एक्शन बेस्ड है और टीजर में एक्टर का फिल्म से लुक भी जारी कर दिया गया है. टाइगर ने गणपत स्टाइल में एंट्री मार ली है. टीजर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में इंटेंस एक्शन सीन्स होने की संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related