फिजाओं में हमेशा गूंजते रहेंगे दिलीप कुमार के सदाबहार नगमे, ये हैं टॉप-10 गाने जिनके हम आज भी दीवाने

Ranjana Pandey
4 Min Read

डेस्क।एक्टिंग के बेताज बादशाह दिलीप कुमार के निधन के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के एक युग का अंत हो गया। दिलीप कुमार के करियर की बात करें तो उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी फिल्मों का संगीत भी कर्णप्रिय होता था। उनके गाने सदाबहार गानों की श्रेणी में आते हैं, जो आज भी युवाओं की जुबां पर चढ़े हुए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिलीप कुमार के टॉप 10 गानों के बारे में :-

  1. उड़े जब-जब जुल्फें तेरी… (नया दौर)

नया दौर फिल्म का ये गाना दिलीप कुमार और वैजयंती माला पर फिल्माया गया था। इसमें मोहम्मद रफी और आशा भोंसले की आवाज थी, जबकि संगीत ओपी नैय्यर का था।

  1. साला मैं तो साहब बन गया… (सगीना)

1974 में आई सगीना फिल्म का गाना ‘साला मैं तो साहब बन गया…’ भी खूब हिट रहा। इसमें दिलीप कुमार हास्य रस में सराबोर एक्टिंग करते दिखे। इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था।

  1. सुहाना सफर और ये मौसम हंसी… (मधुमती)

वर्ष 1958 में आई फिल्म मधुमती का ये गाना आज भी लोगों को लुभाता है। इसमें गायक मुकेश, दिलीप कुमार की आवाज बने।

  1. ये देश है वीर जवानों का… (नया दौर)

साल 1957 में आई फिल्म ‘नया दौर’ के सभी गाने सुपरहिट थे। ‘ये देश है वीर जवानों का…’ गाने को मोहम्मद रफी और बलबीर ने गाया था। इस गाने के बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे थे। मस्ती से भरा यह गीत हर शादी में बजता है।

  1. मधुबन में राधिका… (कोहिनूर)

वर्ष 1960 में आई फिल्म कोहिनूर के इस क्लासिकल गाने को मोहम्मद रफी और उस्ताद आमिर ने गाया था। दिलीप कुमार गाने में एक दरबारी नृत्य करते हुए दिखे थे।

  1. अपनी आजादी को हम हरगिज़…(लीडर)

देशभक्ति से भरा गाना अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं 1964 में रिलीज हुई फिल्म लीडर का गाना है। इसमे दिलीप कुमार नेता बने नजर आ रहे हैं।

  1. सारे शहर में… (बैराग)

इस गाने में दिलीप कुमार और लीना चंदावरकर रोमांस करते नजर आए थे। संगीत कल्याणजी और आनंदजी की मशहूर जोड़ी का था।

  1. हाथों की चंद लकीरों का…(विधाता)

वर्ष 1982 में रिलीज हुई विधाता फिल्म का ये गाना भी खूब हिट रहा। इस गाने में दिलीप कुमार और शम्मी कपूर हैं। इस गाने को अनवर और सुरेश वाडेकर ने आवाज दी थी। संगीत कल्याणजी-आनंदजी का था।

  1. दिल दिया है जान भी देंगे… (कर्मा)

वर्ष 1986 में आई फिल्म कर्मा का ये गाना टॉप देशभक्ति गीतों में शुमार किया जाता है। हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके ये गीत पूरे देश में गूंजता है। ये गाना मोहम्मद अजीज और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था।

  1. इमली का बूटा… (सौदागर)

साल 1991 में आई फिल्म सौदागर में दिलीप कुमार और राज कुमार की दिग्गज जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। ‘इमली का बूटा बेरी का पेड…’ इन्हीं दोनों पर फिल्माया गया था। मोहम्मद अजीज-सुदेश भोंसले ने आवाज दी और संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का था।

Also read- https://khabarsatta.com/india/43-new-ministers-will-take-oath-today-at-6-pm-out-of-which-the-names-of-24-have-been-decided/

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *