Homeदेशआज शाम 6 बजे 43 नए मंत्री लेंगे शपथ, इनमें से 24...

आज शाम 6 बजे 43 नए मंत्री लेंगे शपथ, इनमें से 24 के नाम तय

Date:

डेस्क।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे। आज कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें 24 नाम फाइनल हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक नए बदलाव के बाद ये सबसे युवा मंत्रिमंडल हो सकता है। बताया जा रहा है कि महिलाओं को भी नए मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी।

इसके साथ ही कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाया जाना तय हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दे दिया है। उनके अलावा महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा और श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार से भी इस्तीफा ले लिया गया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था।


मोदी के मंत्रिमंडल में आज शामिल होने वाले मंत्रियो में 12 अनुसूचित जाति, 8 आदिवासी और 27 पिछड़े वर्ग से हो सकते हैं। इस कैबिनेट की तस्वीर भी करीब-करीब साफ हो चुकी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, नारायण राणे, हिना गावित, सुनीता दुग्गल, पशुपति पारस, मीनाक्षी लेखी समेत कई नेता प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच रहे हैं।

इस वक्त केंद्रीय मंत्रिमंडल में वक्त 53 मंत्री हैं, संभावना है कि नए विस्तार के बाद इसकी संख्या बढ़कर 81 हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बुधवार सुबह से ही उन नेताओं और मंत्रियों का आना जाना जारी है, जिन्‍हें आज कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

खबर है कि कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी संभावित मंत्रियों से बात कर रहे हैं। पीएम मोदी सभी मंत्रियों से बात कर उन्‍हें आगे की रणनीति समझाएंगे और बेहतर काम करने का मंत्र भी देंगे।


इनका हुआ नाम फाइनल

  1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  2. सर्बानंद सोनोवाल
  3. पशुपति नाथ पारस
  4. नारायण राणे
  5. भूपेंद्र यादव
  6. अनुप्रिया पटेल
  7. कपिल पाटिल
  8. मीनाक्षी लेखी
  9. राहुल कसावा
  10. अश्विनी वैष्णव
  11. शांतनु ठाकुर
  12. विनोद सोनकर
  13. पंकज चौधरी
  14. आरसीपी सिंह (JDU)
  15. दिलेश्वर कामत (JDU)
  16. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
  17. रामनाथ ठाकुर (JDU)
  18. राजकुमार रंजन
  19. बी एल वर्मा
  20. अजय मिश्रा
  21. हिना गावित
  22. शोभा करंदलाजे
  23. अजय भट्ट
  24. प्रीतम मुंडे
    खबर है कि नए मंत्रियों के साथ ही कुछ कैबिनेट मंत्रियों के पिछले काम को देखते हुए प्रमोट किया जा सकता है। जिन मंत्रियों को प्रमोट करने की बात चल रही है, उनमें अनुराग ठाकुर, जी। किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रुपाला का नाम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related