Homeबॉलीवुडशाहरुख और अनुष्का के पड़ोसी बने दीपिका-रणवीर, अलीबाग में खरीदा 22 करोड़...

शाहरुख और अनुष्का के पड़ोसी बने दीपिका-रणवीर, अलीबाग में खरीदा 22 करोड़ का आशियाना

Date:

दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने मुंबई के अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में एक शानदार बंगला खरीदा है। 9000 स्क्वेयर मीटर जमीन पर बने इस बंगले में 5 बेडरूम हैं। बॉलीवुड के चर्चित कपल के लिए यह हॉलिडे होम होगा। दीपिका और रणवीर सिंह से पहले कई स्टार्स यहां अपना फार्महाउस बना चुके हैं, जिनमें शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तथा राहुल खन्ना भी शामिल हैं।दीपिका और रणवीर अभी मुंबई के प्रभादेवी इलाके में एक शानदार 4 बीएचके अपार्टमेंट में रहते हैं। यह अपार्टमेंट दीपिका पादुकोण ने 2010 में खरीदा था और शादी के बाद वह रणवीर के साथ इसमें रहने लगीं।


रियल एस्टेट सेक्टर में एनालिसिस और रिसर्च का काम करने वाली Zapkey.com के मुताबिक, दोनों ने अपने-अपने फर्म्स के जरिए बंगला खरीदा है। बंगेली की खरीददार केए इंटरप्राइजेज एलएलपी और आरएस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिडेट हैं। केए इंटरप्राइजेज में दीपिका पार्टनर हैं, जबकि आरएस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट में रणवीर डायरेक्टर।

यह प्रॉपर्टी राजेश एस जग्गी से खरीदी गई है। दोनों ने इस बंगले के लिए 1.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है।रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को पिछले सप्ताह अलीबाग में रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर देखा गया था। अलीबाग में रजिस्ट्रार ऑफिस से बाहर निकलते हुए दोनों का वीडियो वायरल है। इस वीडियो में रणवीर, दीपिका का हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर निकल रहे हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अलीबाग में जो जमीन खरीदी है, उसमें दो बंगले हैं। इसके अलावा एक नारियल और एक सुपारी का बाग भी है।
इस सिलसिले में Zapkey.com के को-फाउंडर संदीप रेड्डी ने कहा, “यह डील बताती है कि हाल के दिनों में सेकेंड होम की डिमांड बढ़ी है। कोविड 19 की वजह से लोग मुंबई के नजदीकी इलाकों में विकल्प के तौर पर दूसरा घर खरीद रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम कल्चर की वजह से इसे बढ़ावा मिल रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...