Homeबॉलीवुडउर्फी का बड़ा सामान लेकर भागा कैब ड्राइवर, चौंका देने वाला मामला;...

उर्फी का बड़ा सामान लेकर भागा कैब ड्राइवर, चौंका देने वाला मामला; Video Viral

Cab driver ran away with Urfi's big luggage, shocking case; video viral

Date:

हमेशा अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद अब अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। उर्फी के साथ हैरान करने वाली घटना हुई है। उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी।

उर्फी को हाल ही में दिल्ली में उबर कैब के साथ बुरा अनुभव शेयर की। उर्फी द्वारा बुक किया गया कैब ड्राइवर उसका सामान लेकर भाग गया। उर्फी ने इसकी शिकायत उबर कंपनी से भी की है।

उर्फी ने सोशल मीडिया पर बुक किये गए कैब का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस स्क्रीनशॉट में कैब ड्राइवर का नाम और फोटो दिख रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ”मेरा उबर कंपनी की कैब सर्विस के साथ बहुत बुरा अनुभव रहा है।

जब मैं दिल्ली में थी तब मैंने छह घंटे के लिए कैब बुक की थी। एयरपोर्ट जाने से पहले मैं एक जगह लंच के लिए रुकी। उस समय ड्राइवर मेरा सामान लेकर फरार हो गया। मैंने उसे कई बार फोन किया लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं हुआ।

उर्फी जावेद ने आगे कहा, ”कैब ड्राइवर को वापस नहीं आता देख मैंने अपने एक दोस्त को बताया। लड़के की आवाज सुनकर कैब ड्राइवर घबरा गया और एक घंटे बाद वापस लौटा। वापस आया तो वह नशे में था।

यह देखकर मैं दंग रह गयी। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। उर्फी कहती है, उबर कैब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। पहले ड्राइवर सामान लेकर फरार हो जाता है और दो घंटे बाद शराब के नशे में लौटता है।”

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related