Homeबॉलीवुडब्रेकिंग: ‘मद्रास कैफे’ एक्ट्रेस लीना मारिया गिरफ्तार, 200 करोड़ की ठगी का...

ब्रेकिंग: ‘मद्रास कैफे’ एक्ट्रेस लीना मारिया गिरफ्तार, 200 करोड़ की ठगी का आरोप

Date:

मद्रास कैफे” एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल को दिल्ली पुलिस की EOW ने उनपर अपने बिजनेसमैन पति सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई एक बड़ी ठगी में साथ देने के आरोप गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि इस केस में अभी और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। सुकेश चंदशेखर को बीते दिनों से चर्चा में रहे 200 करोड़ की रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पति से पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने लीना को उसके पति सुकेश चंद्रशेखर से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। सुकेश व उसके अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इस मामले में उसे रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसपर मकोका का मामला भी दर्ज कर लिया है। ठगी के इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) भी जांच कर रही है


बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उन्होंने जेल के अंदर से ही 2 बिजनेसमैन और उनकी फैमिली से स्पूफ कॉल के जरिए डील की थी कि उन्हें जेल से जमानत पर बाहर निकलवाने का वादा कर के करोड़ों रुपए की ठगी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related