Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश के लिए गर्व का पल: गेट की परीक्षा में सफल हुई...

मध्यप्रदेश के लिए गर्व का पल: गेट की परीक्षा में सफल हुई रीवा के गरीब मजदूर की बेटी, सीएम शिवराज ने दी बधाई

Proud moment for Madhya Pradesh: Daughter of poor laborer of Rewa, successful in GATE exam, CM Shivraj congratulates

Date:

रीवा । रीवा जिले के छोटे से गांव लौरी गढ़ क्रमांक-3 में रहने वाली मजदूर की बेटी रामकली कुशवाहा ने गेट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

गांव से मनगवां तथा रीवा में जाकर निजी कॉलेज से बी-टेक की डिग्री लेने वाली यह बेटी एम-टेक करना चाहती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामकली से संवाद किया तथा उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आपकी सफलता पर पूरे प्रदेश को गर्व है। आप को पढ़ाई के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। कलेक्टर बिटिया और उसके परिवार की हर संभव सहायता करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि रीवा के श्रमिक पिता की होनहार बेटी रामकली कुशवाहा ने #GATE2022 में सफलता प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ विंध्य को भी गौरवान्वित किया है। आज बेटी से फोन पर संवाद कर इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई दी। ऐसी बेटियां ही नया इतिहास रचती हैं।

उन्होंने कहा कि बेटी रामकली तुम आगे बढ़ो, तुम्हारी राह में आने वाली बाधाओं को तुम्हारा मामा दूर करेगा। ऐसे ही लक्षित होकर अपने सपनों को साकार करने के लिए कार्य करो; तुम्हारे खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद सदैव तुम्हारे साथ हैं।

मुख्यमंत्री से संवाद कर गदगद रामकली ने कहा कि आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मुझे मुख्यमंत्री जी ने बधाई दी है। मैं एमटेक की पढ़ाई करना चाहती हूं। मेरे मन में पीएचडी करके शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा है, हम मन में यदि कुछ ठान लें तो सफलता जरूर मिलती है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान स्थानीय एनआईसी में रामकली के माता पिता भी उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर मनोज पुष्प, डीआईजी मिथलेश शुक्ला, आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related